Dhan Farmers (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
भंडारा

तुमसर के धान किसानों को अब तक नहीं मिला 20,000 रुपये प्रति हेक्टेयर बोनस, नाराजगी बढ़ी

Paddy Bonus Scheme: तुमसर के धान किसानों को राज्य सरकार की घोषणा के बावजूद प्रति हेक्टेयर 20,000 रुपये का बोनस अब तक नहीं मिला है, जिससे किसान आर्थिक संकट और चिंता में हैं।

आंचल लोखंडे
Tumsar Dhan Farmers: राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस द्वारा अर्थसंकल्पीय अधिवेशन में 25 मार्च को राज्य में धान किसानों को प्रति हेक्टेयर 20,000 रुपये की बोनस राशि देने की घोषणा की थी। लेकिन 3 माह बीत जाने बावजूद उस संबंध में सरकार का निर्णय अभी तक जारी नहीं हुआ है।
धान उत्पादक किसान सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, अभी धान बुआई का सीजन प्रारंभ हो चुका हैं। किसानों को बिजाई एवं खाद खरीदने के लिए धन की आवश्यकता है। लेकिन अब तक किसानों को गत वर्ष की सहायता राशि नहीं मिलने से चिंता का वातावरण निर्माण हुआ है। सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष धान खरेदी केंद्र शुरू कर किसानों से धान खरेदी किया जाता है।

धान बोनस में देरी पर किसानों में रोष

लेकिन उसका पेमेंट समय पर नहीं मिलने से किसानों द्वारा मजबूरन व्यापारी को धान बेचा जाता हैं। तब उनकी लागत व मेहनत भी नही निकलती है। किसानों को प्रत्येक मुश्किलों का सामना कर अपना जीवनयापन संवारना पड़ता है। उन्हें जितनी तकलीफ का सामना आसमानी संकट से करना पडता है।

सरकार से शीघ्र भुगतान की मांग

उससे भी कही अधिक उसे सुलतानी मार झेलनी पडती है। सरकार की अनदेखी से किसान आज भी जिल्लत भरी जिंदगी जीते हुए नजर आता है। तहसील के डोंगरला गांव के किसान द्वारकाप्रसाद पटले ने सरकार से शीघ्रता से बोनस की राशि प्रदान कर किसानों को राहत दिलाने की मांग की गई है।

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग