Navabharat Photo 
भंडारा

मोदी के विकसित राष्ट्र के सपने को पूरा करें, प्रत्याशी मेंढे द्वारा नुक्कड़ सभाओं का दौर शुरू

नवभारत डेस्क

भंडारा. आगामी लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए भाजपा और महायुति प्रत्याशी सुनील मेंढे की ओर से जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं की जा रही हैं. लाखांदूर तहसील के विभिन्न गांवों में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से भाजपा की मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों के विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है. इस दौरान प्रचार दौरे पर निकले सुनील मेंढे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के एक मजबूत और सक्षम नेता हैं. उनके विकसित राष्ट्र के सपने को पूरा करने के लिए आज एक बार फिर उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की जरूरत है. उन्होंने मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने जनता से मुझे आशीर्वाद देने की अपील की.

इस अवसर पर प्रकाश बालबुधे, पूर्व विधायक बाला काशीवार, ब्रह्मानंद करंजेकर, विनोद ठाकरे, भाजपा तहसील अध्यक्ष प्रमोद प्रधान, जिप सदस्य अविनाश ब्राह्मणकर, एड. वसंत अंचिलवार, सोमदत्त करंजेकर, गोपी भेंडारकर, वामन बेंद्रे, पुरुषोत्तम ठाकरे, जिप सदस्य प्रतीक उईके, जिप सदस्य प्रियंक बोरकर, संजना वरकड़े, गणेश जिभकाटे, राहुल नाकतोड़े, अनिल जिभकाटे, सुरेश नाकतोड़े, मारोती जिभकाटे, मनोज भुरले आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

तुमसर में महिलाओं ने उतारी आरती

मेंढे ने अपना प्रचार शंखनाद महाविजय यात्रा के जरिये तुमसर तहसील से शुरू किया. तहसील के सुकली, माडगी, तामसवाडी, परसवाड़ा, बघेड़ा, आष्टी, डोंगरी-बुज के मतदाताओं से बातचीत की और पिछले पांच वर्षों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी और अगले पांच वर्षों की योजना के बारे में बताया. इस अवसर पर सुकड़ी, बघेड़ा, माडगी की महिलाओं ने आरती उतारकर मेंढ़े का स्वागत किया. प्रचार के पहले ही दिन उन्होंने घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जिससे उन्हें लोगों का काफी समर्थन मिला है.

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत