परिणय फुके- फाइल फोटो (सोर्सःसोशल मीडिया) 
भंडारा

पवनी जलापूर्ति योजना के लिए अतिरिक्त निधि की मांग, नगराध्यक्ष ने विधायक परिणय फुके से की मुलाकात

Pawani Additional Fund Demand: पवनी नगर परिषद की नगराध्यक्ष विजया नंदुरकर ने विधायक फुके से मुलाकात कर 28. 92 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना में आ रही समस्याओं के समाधान और अतिरिक्त निधि की मांग की।

महाराष्ट्र डेस्क

Pawani Water Supply Project: भंडारा जिले के पवनी नगर परिषद की नगराध्यक्ष विजया नंदुरकर ने 20 जुलाई को विधान परिषद सदस्य परिणय फुके से मुलाकात कर शहर की जलापूर्ति योजना में आ रही समस्याओं तथा शहर के सड़क विकास के लिए अतिरिक्त निधि उपलब्ध कराने की मांग की। नगराध्यक्ष ने बताया कि महाराष्ट्र सुवर्ण जयंती नगरोत्थान महाअभियान के तहत पवनी नगर परिषद की जलापूर्ति परियोजना को 28.92 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी मिली थी।

हालांकि, वर्तमान में योजना के क्रियान्वयन के दौरान कई महत्वपूर्ण समस्याएं सामने आई हैं, जिसके कारण अतिरिक्त निधि की आवश्यकता महसूस की जा रही है। ज्ञापन में बताया गया कि शहर के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति पाइपलाइन अभी तक चालू नहीं हो सकी है।

28.92 करोड़ की जलापूर्ति योजना में अड़चनें

वहीं ठेकेदार की कार्यप्रणाली तथा शहर में चल रहे अन्य विकास कार्यों के कारण कई स्थानों पर बिछाई गई पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके अलावा मूल परियोजना में प्रस्तावित 7.5 लाख लीटर क्षमता वाले ऊंचे जलाशय ईएसआर का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो सका है।

पवनी नगर परिषद ने मांगी अतिरिक्त निधि

वहीं 7 एमएलडी क्षमता वाले जल शुद्धिकरण संयंत्र डब्ल्यूटीपी की कार्यक्षमता भी प्रभावित होने से उसमें तत्काल सुधार कार्य की आवश्यकता बताई गई है, ताकि नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर