अपराध शाखा की टीम ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार  फोटो सोर्स- नवभारत
भंडारा

भंडारा-पवनी में चेन और मंगलसूत्र लूटने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 1.75 लाख के जेवर बरामद

Bhandara Crime News: भंडारा और पवनी में महिलाओं से सोने की चेन और मंगलसूत्र छीनने वाले आरोपी को स्थानीय अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने 1.75 लाख के आभूषण बरामद किए।

प्रमोद यादव

Bhandara Gold Chain Robbery Crime: भंडारा और पवनी पुलिस थाना क्षेत्र में हुए लूटपाट की जांच के दौरान स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान जनरलसिंग उर्फ मन्नुसिंग रामसिंग टाक के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से दोनों मामलों में चोरी किए गए करीब 1 लाख 75 हजार रुपए मूल्य के सोने के आभूषण बरामद किए हैं।


पुलिस सूत्रों के अनुसार

भंडारा के यशोदा नगर निवासी राजेंद्र भीमराव चव्हाण की शिकायत पर पुलिस थाना भंडारा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 12 मार्च को सुबह टहलने जाते समय एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ धक्का-मुक्की कर गले में पहनी करीब 10 ग्राम वजन की सोने की चेन जबरन छीन ली थी। 

इसी तरह 22 जून को पवनी शहर में मीराबाई रामकृष्ण टिपले के घर एक अज्ञात व्यक्ति पानी पीने के बहाने दाखिल हुआ था। मौका पाकर आरोपी ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र जबरन छीन लिया था। इस मामले में भी पवनी पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया था।

हिंगणघाट से आरोपी को लिया हिरासत में

भंडारा और पवनी दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन ने स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक संजय गायकवाड को विशेष टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। इसी दौरान वर्धा जिले के हिंगणघाट पुलिस थाने में एक अन्य अपराध के सिलसिले में गिरफ्तार आरोपी जनरलसिंग उर्फ मन्नुसिंग रामसिंग टाक ने भंडारा जिले में भी इसी प्रकार के अपराध करने की जानकारी दी।

भंडारा पुलिस ने आरोपी को हिंगणघाट से हिरासत में लेकर पूछताछ की, पूछताछ में उसने भंडारा और पवनी में हुई दोनों जबरन चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भंडारा मामले में सोने की चेन तथा पवनी मामले में सोने का मंगलसूत्र बरामद किया। दोनों आभूषणों की कुल कीमत करीब 1 लाख 75 हजार बताई गई है।

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?

पार्टी अध्यक्ष के लिए नहीं लड़ेंगे तो दलित समाज क्या समझेगा? प्रकाश आंबेडकर का राहुल गांधी पर करारा हमला

पाकिस्तान बांग्लादेश से हैं CJP के फॉलोअर्स? सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा- प्रशासन ने पहले ही आगाह किया था...

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?