Bhandara News: भंडारा में त्योहारों से पहले पुलिस सख्त, हिस्ट्रीशीटर और आदतन अपराधियों की हाजिरी

Bhandara Police Actions: भंडारा में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तेज कर दी है। 5 थाना क्षेत्रों में हिस्ट्रीशीटर और आदतन अपराधियों की हाजिरी कराकर सख्त चेतावनी दी गई।
bhandara police action history sheeters before festivals
भंडारा पुलिस कार्रवाईएआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bhandara Law And Order: आगामी त्योहारों औरउत्सवों के मद्देनजर जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए भंडारा पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तेज कर दी है। नागरिकों को भयमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का अवसर मिले, इसके लिए जिले के विभिन्न पुलिस थानों की सीमा में रिकॉर्ड पर दर्ज हिस्ट्रीशीटर और आदतन अपराधियों की हाजिरी लेने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखने के साथ ही संभावित अप्रिय घटनाओं को रोकना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

थानों में कराई गई सराईत आरोपियों की हाजिरी

अभियान के तहत लाखांदूर, मोहाड़ी, सिहोरा, गोबरवाही और दिघोरी पुलिस थाना क्षेत्रों में रिकॉर्ड पर दर्ज '2+' सूची के आरोपियों को संबंधित थानों में बुलाकर उनकी हाजिरी ली गई। इस सूची में दो या उससे अधिक आपराधिक मामले दर्ज वाले व्यक्तियों को शामिल किया गया है। लाखांदुर पुलिस थाना क्षेत्र के संबंधित आरोपियों को पुलिस प्रशासन की ओर से आवश्यक कानूनी निर्देश दिए गए। आगामी त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने, किसी भी तरह की अप्रिय घटना को अंजाम नहीं देने तथा कानून एवं व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहने की स्पष्ट चेतावनी दी गई।

नागरिकों से सहयोग की अपील

पुलिस प्रशासन ने जिले के नागरिकों से आगामी त्योहार और उत्सव शांतिपूर्ण माहौल में तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए मनाने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अप्रिय घटना या कानून एवं व्यवस्था प्रभावित करने वाली स्थिति की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को देने का आग्रह किया गया है। आपात स्थिति में डायल 112 सेवा से संपर्क करने की अपील भी की गई है। नागरिकों के सहयोग से त्योहारों का समय शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

लोगों को सुरक्षित व भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराएंगे

पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को अंजाम देने अथवा कानून एवं व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का उद्देश्य केवल अपराधियों पर नियंत्रण रखना नहीं, बल्कि जिले के आम नागरिकों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना भी है।

bhandara police action history sheeters before festivals
अकोला चारजिन क्षेत्र में अवैध कब्जे पर मनपा की कार्रवाई, 20 लोगों को नोटिस, 30 दिन में जगह खाली करने का आदेश

मोहाड़ी और दिघोरी में भी सख्त ताकीद

मोहाड़ी और दिघोरी पुलिस थाना क्षेत्रों में भी रिकॉर्ड पर दर्ज आदतन आरोपियों की हाजिरी कराई गई। इस दौरान संबंधितों को कानून हाथ में नहीं लेने तथा क्षेत्र की शांति भंग करने वाली किसी भी गतिविधि से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई। सिहोरा और गोबरवाही पुलिस थाना क्षेत्रों में भी प्रतिबंधात्मक उपायों के तहत पुलिस ने स्थिति पर नजर रखना शुरू कर दिया है। त्योहारों के दौरान संवेदनशील स्थानों और संभावित भीड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की ओर से आवश्यक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com