नाकाडोंगरी हाईस्कूल (सोर्सः सोशल मीडिया)
भंडारा

नाकाडोंगरी हाईस्कूल में छात्रों ने ली नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ, गोबरवाही पुलिस की पहल

Nasha Mukti Abhiyan: भंडारा जिले के नाकाडोंगरी स्थित जिला परिषद हाईस्कूल में गोबरवाही पुलिस के सहयोग से जागर नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आंचल लोखंडे

Nakadongri High School: जिला परिषद हाईस्कूल, नाकाडोंगरी में 4 अगस्त को गोबरवाही पुलिस थाने के सौजन्य से जागर नशामुक्ति अभियान के तहत जनजागरूकता की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्हें एक स्वस्थ तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को विभिन्न प्रकार के नशों से होने वाले शारीरिक, सामाजिक और कानूनी दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही नशे से दूर रहने के फायदों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प कराया गया।

नशे के दुष्परिणामों की दी पुलिस ने जानकारी

इस आयोजन में गोबरवाही थाना प्रभारी शरद शेवाले, पूर्वा उईके, यातायात पुलिस धुर्वे, पवन कन्हेरकर, पुलिस पाटिल रश्मी गोंडाने, स्कूल के प्राचार्य के. एस. इनमुलवार, शिक्षक गोपाल राठोड़, शिक्षिका दीपिका टिले, सुश्री गेडाम और सुश्री गौपाले सहित विद्यालय के शिक्षकशिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्रछात्राएं मौजूद थे।

छात्रों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथसाथ अच्छे संस्कार, अनुशासन अपनाने और नशे की लत से दूर रहकर अपना उज्ज्वल भविष्य बनाने का मार्गदर्शन दिया।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?