महाराष्ट्र सरकार की दूसरी बड़ी कर्जमाफी से लाखों किसानों को मिलेगा बल, भंडारा में संजय भेंडे का दावा

BJP Bhandara Press Conference: भंडारा में भाजपा की पत्रकार परिषद में विधान परिषद सदस्य संजय भेंडे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार कर्जमाफी योजना के तहत 42 हजार करोड़ रुपये की कर्जमाफी कर रही है।
sanjay bhende punyashlok ahilyadevi farmer loan waiver maharashtra Bhandara
भंडारा भाजपा पत्रकार परिषद(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Maharashtra Farmer Loan Waiver: विधान परिषद सदस्य संजय भेंडे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार देश की एकमात्र सरकार है, जिसने किसानों के लिए दो बार कर्जमाफी लागू की है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कल्याणकारी निर्णय ले रही है और पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर कर्जमाफी योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करेगी।

भंडारा स्थित सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पत्रकार परिषद में उन्होंने सरकार की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी। भेंडे ने बताया कि राज्य सरकार ने पहली बार छत्रपति शिवाजी महाराज कर्जमाफी योजना के माध्यम से 38 हजार करोड़ रुपये के कृषि ऋण माफ किए थे। वर्तमान कार्यकाल में पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर कर्जमाफी योजना के तहत 42 हजार करोड़ रुपये की कर्जमाफी की जा रही है। इससे राज्य के लाखों किसानों को राहत मिलेगी और वे आर्थिक रूप से मजबूत होंगे।

समय पर ऋण चुकाने वालों को भी लाभ

उन्होंने कहा कि सरकार केवल कर्जमाफी तक सीमित नहीं है। जिन किसानों ने समय पर कृषि ऋण का भुगतान किया है, उन्हें प्रोत्साहन अनुदान देकर उनकी ईमानदारी का सम्मान किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य सभी वर्गों के किसानों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

सिंचाई परियोजनाओं पर विशेष ध्यान

उन्होंने कहा कि राज्य के 52 प्रतिशत सूखा प्रभावित क्षेत्रों को राहत देने के लिए वैनगंगा-नलगंगा नदी जोड़ परियोजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही 24 नए बांधों का निर्माण तथा 16 पुराने बांधों का जीर्णोद्धार किया गया है। भविष्य में 6 लाख करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं की योजना तैयार की गई है, जिससे महाराष्ट्र को सूखे की - समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

sanjay bhende punyashlok ahilyadevi farmer loan waiver maharashtra Bhandara
भंडारा संसदीय क्षेत्र: उम्मीदवारों में होगी भिडंत: नाना पटोले और प्रफुल्ल पटेल या फुके हो सकते है आमने सामने

महिला किसानों के लिए भी पहल

महिलाओं को किसान का दर्जा देने के लिए महिला किसान सशक्तिकरण विधेयक पारित किया गया है। इसके अलावा कृषि पंपों के बिजली बिल माफ किए गए है तथा जलयुक्त शिवार योजना के माध्यम से जल संरक्षण और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इससे खेती की लागत कम होगी और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सरकार वादे पूरे करने के लिए प्रतिबद्ध

संजय भेंडे ने कहा कि महायुति सरकार किसानों के साथ-साथ आम नागरिकों के कल्याण के लिए भी अनेक योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। सरकार चुनाव के दौरान किए गए वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और कृषि, सिंचाई, महिला सशक्तिकरण तथा ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार काम कर रही है।

पत्रकार परिषद में भाजपा जिलाध्यक्ष आशु गोंडाने, भंडारा नगराध्यक्ष मधुरा मदनकर, मयूर बिसेन, कल्याणी निखाड़े, उपनगराध्यक्ष चन्द्रकला भोपे, भगवान चांदेवार, चैतन्य उमालकर सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com