बहुत अच्छे से समझाया… ईशा कोप्पिकर के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत, अंधभक्त वाले बयान पर कही ये बात

Isha Koppikar Andhbhakt Controversy: एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर को सोशल मीडिया पर अंधभक्त कहे जाने के बाद उन्होंने देशप्रेम पर अपनी बात रखी। इस पर कंगना रनौत ने भी उनका सपोर्ट करते हुए अपना रिएक्शन दिया।
Isha Koppikar Andhbhakt controversy
ईशा कोप्पिकर और कंगना रनौत(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Kangana Ranaut Supports Isha Koppikar: हाल ही में एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर को सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा 'अंधभक्त' कहकर ट्रोल किया गया। इस पर चुप रहने के बजाय ईशा ने एक वीडियो शेयर कर करारा जवाब दिया। देखते ही देखते उनका यह वीडियो वायरल हो गया और अब भारतीय जनता पार्टी की सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत भी उनके सपोर्ट में खुलकर सामने आ गई हैं। कंगना ने ईशा की बातों से सहमति जताते हुए अपने जीवन के संघर्षों और अपनी देशभक्ति का जिक्र किया है।

सोशल मीडिया पर लगातार हो रही ट्रोलिंग के बीच ईशा कोप्पिकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अगर अपने देश से प्यार करना और उसकी तरक्की देखना भक्ति है, तो उन्हें भक्त या 'अंधभक्त' कहलाने में कोई परहेज नहीं है। ईशा ने यह साफ किया कि उनकी यह निष्ठा किसी विशेष राजनीतिक दल के लिए नहीं, बल्कि केवल अपने देश के प्रति है। उन्होंने कहा कि वे सरकार की नीतियों से असहमत हो सकती हैं और सवाल भी उठा सकती हैं, फिर भी अपने देश से अटूट प्यार करती हैं।

कंगना रनौत ने किया ईशा के विचारों को किया सपोर्ट

ईशा कोप्पिकर के इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए कंगना रनौत ने उनकी जमकर तारीफ की। कंगना ने लिखा कि ईशा ने इस मुद्दे को बहुत ही सुंदर और साफ तरीके से समझाया है। इसके साथ ही कंगना ने अपने स्कूली दिनों का एक किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि कैसे हाई स्कूल में उन्होंने एक ऐसे शिक्षक के खिलाफ आवाज उठाई थी जो असेंबली में बच्चों को छड़ी से मारते थे। कंगना ने कहा कि उन्होंने 26/11 के मुंबई हमलों और निर्भया कांड जैसी घटनाओं के खिलाफ भी निडर होकर स्टैंड लिया था।

देशप्रेम और पर्सनल लाइफ पर कंगना की दो टूक

अपनी पोस्ट में कंगना ने अपने पर्सनल लाइफ का जिक्र करते हुए लिखा कि उन्होंने जीवन में आई किसी भी रुकावट के लिए कभी अपने माता-पिता को जिम्मेदार नहीं ठहराया। इसके बजाय उन्होंने खुद मेहनत की और अपने पूरे परिवार के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया। उन्होंने आगे कहा कि वे जिससे भी मिलती हैं, लोग उन्हें किसी न किसी का भक्त मान लेते हैं। हालांकि असलियत यह है कि वे केवल अपने देश, यहां के लोगों और अपनी जिंदगी से प्यार करती हैं।

Isha Koppikar Andhbhakt controversy
हंसाया भी, जगाया भी और सत्ता से भिड़े भी, उत्पल दत्त ने ऐसे बनाई रंगमंच से सिनेमा तक अपनी अलग पहचान

दोनों एक्ट्रेसेस के करियर का मौजूदा हाल

कंगना रनौत इस समय अपने राजनीतिक और फिल्मी करियर दोनों को बैलेंस कर रही हैं। इस साल वे फिल्म भारत भाग्य विधाता में नजर आईं और वे अपनी मशहूर फिल्म क्वीन के सीक्वल में भी काम कर रही हैं।

वहीं दूसरी तरफ ईशा कोप्पिकर कुछ समय पहले तमिल फिल्म अयलान में नजर आई थीं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और सामाजिक तथा राजनीतिक विषयों पर बेबाकी से अपनी राय रखती नजर आती हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com