मुस्लिम लाइब्रेरी चौक (सोर्सः सोशल मीडिया)
भंडारा

Bhandara News: मुस्लिम लाइब्रेरी चौक हुआ अतिक्रमण मुक्त, सीमेंटीकरण से निखरा भंडारा का प्रमुख मार्ग

Muslim Library Chowk: भंडारा के मुस्लिम लाइब्रेरी चौक से नगर परिषद ने करीब 80 प्रतिशत अतिक्रमण हटाया है। अतिक्रमण हटने के बाद सड़क चौड़ी दिखाई दे रही है और सीमेंटीकरण से चौक का स्वरूप से बदल रहा है।

आंचल लोखंडे

Bhandara Encroachment Free: भंडारा शहर के सबसे व्यस्त और प्रमुख चौकों में शामिल मुस्लिम लाइब्रेरी चौक इन दिनों अतिक्रमणकारियों के चंगुल से पूरी तरह मुक्त होकर नई पहचान बना रहा है। नगर परिषद प्रशासन की ओर से पिछले कुछ दिनों से हटाए गए अतिक्रमण और किए जारहे नए निर्माणकार्य के बाद इस पूरे क्षेत्र की रूपरेखा बदल गई है और चौक की खूबसूरती खुलकर सामने आई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि इस मार्ग से अतिक्रमण को पूरी तरह समाप्त कर सड़कों का सही तरीके से सौंदर्यीकरण कर दिया जाए, तो यह मार्ग बेहद कम समय में शहर के सबसे आकर्षक और सुंदर मार्गों में से एक बन सकता है।

वर्तमान में नगर परिषद की ओर से त्रिमूर्ति चौक से मुस्लिम लाइब्रेरी चौक की ओर आने वाले मार्ग का सीमेंटीकरण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इससे पहले अन्नाभाऊ साठे चौक से त्रिमूर्ति चौक तक सीमेंटीकरण और एक तरफ का नाला निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है।

अतिक्रमण हटने से आवागमन हुआ सुगम

अब चौक के दूसरे तरफ नाली निर्माण का कार्य प्रगति पर है। हालांकि, अभी मिस्किन टैंक गार्डन, पोस्ट ऑफिस चौक और संविधान चौक की ओर जाने वाले मार्गों तथा नाली निर्माण का कार्य होना बाकी है।प्रशासनिक मुस्तैदी के चलते नगर परिषद ने इस इलाके का लगभग 80 प्रतिशत अतिक्रमण पूरी तरह हटा दिया है। अतिक्रमण हटते ही यह चौक पहले की तुलना में काफी चौड़ा और भव्य नजर आने लगा है। आवागमन सुगम होने से वाहन चालकों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है। आम जनता का मानना है कि शहर के विकास और व्यवस्थित यातायात के लिए इसी तरह की ठोस कार्रवाई की सख्त आवश्यकता है।

नया और आधुनिक रूप दे

अब सारा दारोमदार नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की इच्छाशक्ति पर टिका हुआ है। यदि नगर परिषद के नुमाइंदे इस क्षेत्र के विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर दूरदर्शी योजना बनाते हैं, तो यह चौक शहर का गौरव बन सकता है। शहरवासी अब यह देखने का इंतजार कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में नगर परिषद प्रशासन इस चौक को नया और आधुनिक रूप देने के लिए क्या कदम उठाता है।

रेलवे का बड़ा फैसला! ग्रुप टिकट के नियम बदले, जानें अब एक साथ कितनी सीटें बुक होंगी?

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण