बुरखे की आड़ में 2 किलो सोना पार, 20 मिनट तक देखते रहे गहने, सेल्समैन की नजर हटते ही बॉक्स उड़ाया

Vishwas Jewellers Burglary: संभाजीनगर के विश्वास ज्वेलर्स में बुरखा पहनकर आई महिला और साथियों ने 20 मिनट की रेकी के बाद 2 किलो सोना चुरा लिया। सेल्समैन की नजर हटते ही बॉक्स उड़ाकर आरोपी फरार हो गए।
Gold stolen in burqa Sambhajinagar
चाेरी की CCTV फुटेज(सोर्स: नवभारत फोटो)
Updated on

Burqa Clad Woman Steals 2 Kg Gold: छत्रपति संभाजीनगर के सराफा बाजार स्थित विश्वास ज्वेलर्स में गुरुवार दोपहर पांच लोगों की टोली ने ग्राहक बनकर करीब 20 से 25 मिनट तक गहने देखे और मौका मिलते ही करीब दो किलो सोना लेकर फरार हो गई।

बुरखा पहने एक महिला ने सेल्समैन की नजर हटते ही काउंटर के नीचे बैठकर फाटक के भीतर हाथ डाला और सोने का बॉक्स बाहर खींच लिया। उसने बॉक्स बुरखे में छिपाया और साथियों के साथ दुकान से निकल गई। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।

पहले महिला पहुंची, फिर चार साथी आए

गांधी प्रतिमा से सिटी चौक मार्ग पर स्थित विश्वास ज्वेलर्स में दोपहर करीब दो बजे बुरखा पहने एक महिला पहुंची। उसने परिवार के सदस्य आने वाले होने की बात कहते हुए दुकान का जायजा लिया। कुछ देर बाद दो अन्य महिलाएं भी उसके साथ आ गईं। तीनों ने कानों के गहने देखने के बहाने अलग-अलग डिजाइन दिखाने को कहा। इसके बाद मुखौटा और टोपी पहने दो पुरुष भी दुकान में पहुंच गए।

Gold stolen in burqa Sambhajinagar
कॉकरोच जनता पार्टी का नाम बदलें, केंद्रीय मंत्री ने दिया अभिजीत दिपके को अनोखा सुझाव, जानें पूरा मामला

सेल्समैन हटते ही चला दिया हाथ

पांचों ने करीब 20 से 25 मिनट तक गहने देखते हुए दुकान की गतिविधियों पर नजर रखी। इसी दौरान एक सेल्समैन दूसरे गहने दिखाने के लिए काउंटर से कुछ दूर गया। इसी मौके का फायदा उठाकर एक महिला काउंटर के पास नीचे बैठ गई और फाटक से हाथ डालकर सोने का बॉक्स खींच लिया। बॉक्स बुरखे में छिपाने के बाद पूरी टोली दुकान से बाहर निकल गई।

निकलने के बाद फिर दुकान पर नजर

चोरी करने के बाद टोली सीधे भागने के बजाय गांधी प्रतिमा की ओर गई। इसके बाद वे दोबारा दुकान के सामने से गुजरे और अंदर की स्थिति पर नजर डाली। पीछा नहीं किए जाने की पुष्टि के बाद सभी सिटी चौक की ओर निकल गए।

Gold stolen in burqa Sambhajinagar
चलती लोकल से बुजुर्ग दिव्यांग यात्री को नीचे धकेला, बांद्रा-माहिम के बीच दर्दनाक हादसा, आरोपी गिरफ्तार

दो ऑटो से अलग-अलग रास्तों पर गए

छत्रपति संभाजीनगर के सिटी चौक पहुंचने के बाद टोली ने दो ऑटो रिक्शा किए। तीनों महिलाएं एक ऑटो में, जबकि दोनों पुरुष दूसरे ऑटो में बैठे। एक ऑटो गुलमंडी मार्ग से और दूसरा खड़केश्वर मार्ग से अमरप्रीत चौक पहुंचा। वहां दोनों ऑटो छोड़कर सभी दरगाह की दिशा में फरार हो गए।

36 कैमरे, 11 कर्मचारी फिर भी चोरी

विश्वास ज्वेलर्स में 36 सीसीटीवी कैमरे और घटना के समय ११ कर्मचारी मौजूद थे। इसके बावजूद सेल्समैन की कुछ क्षणों की नजर चूकते ही महिला ने हाथ की सफाई दिखा दी। सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात और टोली की गतिविधियां दर्ज हुई हैं। देर रात तक सिटी पुलिस थाने में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com