Illegal mining (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
भंडारा

मोहाड़ी में अवैध मुरूम खनन का आरोप, पूर्व सरपंच ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Illegal Murrum Mining: मोहाड़ी तहसील के कान्हलगांव सिर में बिना अनुमति मुरूम उत्खनन और परिवहन कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

महाराष्ट्र डेस्क

Mohadi News: मोहाड़ी तहसील के कान्हलगांव सिर में बिना अनुमति अवैध रूप से मुरूम उत्खनन एवं परिवहन कर शासन के गौण खनिज राजस्व को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पूर्व सरपंच राजू उपरकर ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

इस संबंध में उन्होंने विभागीय आयुक्त नागपुर, जिलाधिकारी भंडारा, उपविभागीय अधिकारी तुमसर, तहसीलदार मोहाड़ी तथा जिला खनन अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, मांडेसर से नामदेव लुटे खड़ीकरण मार्ग तथा मांडेसर रोड से हरगोविंद लुटे खड़ीकरण मार्ग के निर्माण कार्य के लिए कान्हलगांव सिर स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप की खदान से बड़े पैमाने पर मुरूम का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है।

नहीं ली गई स्वीकृति

आरोप है कि इस कार्य के लिए आवश्यक रॉयल्टी, परिवहन परमिट, उत्खनन अनुमति अथवा अन्य किसी प्रकार की शासकीय स्वीकृति प्राप्त नहीं की गई है। उपरकर का कहना है कि उन्होंने पूर्व में भी संबंधित राजस्व अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी थी।

रॉयल्टी और अनुमति के बिना खनन का आरोप

शिकायत में उल्लेख किया गया है कि कान्हलगांव महिला मंडल अधिकारी शेंडे ने मौके का निरीक्षण किया था, जहां ट्रैक्टरों में मुरूम भरा जा रहा था। इसके बावजूद संबंधित वाहनों या ठेकेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और केवल मौखिक चेतावनी देकर मामला छोड़ दिया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि चेतावनी दिए जाने के बाद भी 14 जून को उसी स्थान पर दोबारा मुरूम उत्खनन जारी पाया गया।

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण

Chhath Puja 2026: छठ पर घर लौटने की होड़, ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया 44 हजार पार; 77 बसें भी पड़ रही कम

पंजाब में AAP को झटका, सुखदीप सिंह चीना ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

दुनियाभर में Microsoft, Outlook और Teams की सेवाएं फिर से बहाल, करीब 7 घंटे से था सर्वर डाउन

पुलिस के हत्थे चढ़े राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर हमले के मुख्य आरोपी, मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी