जितेंद्र पटले (सौजन्य-नवभारत) 
भंडारा

अमेरिका में दौड़ेगा तुमसर का लाल! जितेंद्र पटले का दुनिया की फेमस 'बोस्टन मैराथन' के लिए हुआ सिलेक्शन

Jitendra Patle Marathon: तुमसर के वारपिंडकेपार का लाल अमेरिका में मचाएगा धूम! रेलवे कर्मचारी जितेंद्र पटले का बोस्टन मैराथन के लिए चयन। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय मैराथन में रचा इतिहास।

प्रिया जैस

Boston Marathon Selection 2026: तुमसर तहसील के एक छोटे से गांव वारपिंडकेपार से लेकर अमेरिका के बोस्टन तक का सफर तय करने वाले जितेंद्र पटले ने अपनी कामयाबी से पूरे विदर्भ का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। एक रेलवे कर्मचारी होने के साथ-साथ खेल के प्रति उनका समर्पण यह साबित करता है कि अगर संकल्प दृढ़ हो, तो सात समंदर पार की मंजिल भी आसान हो जाती है।

तुमसर तहसील के वारपिंडकेपार निवासी और रेलवे कर्मचारी जितेंद्र शत्रुघ्न पटले ने अपनी कड़ी मेहनत और अटूट संकल्प के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मैराथन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन के आधार पर जितेंद्र का चयन अब अमेरिका के बोस्टन शहर में होने वाली प्रतिष्ठित मैराथन के लिए किया गया है।

जितेंद्र की इस सफलता से सिहोरा परिसर समेत पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। जितेंद्र वर्तमान में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने मैराथन की बारीकियों को सीखने और नियमित अभ्यास के लिए कुंभलकर संध्याकालीन महाविद्यालय में प्रवेश लिया, जहाँ उन्होंने कड़ी प्रैक्टिस की।

दिल्ली मैराथन में सभी को चौकाया

दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मैराथन के दौरान उन्होंने 42.195 किलोमीटर की बेहद कठिन दूरी को मात्र 2 घंटे 57 मिनट 50 सेकंड में पूरा कर सभी को अचंभित कर दिया। बोस्टन मैराथन के लिए चयन की पात्रता 3 घंटे की समय सीमा तय की गई थी, जिसे जितेंद्र ने अपनी प्रतिभा के दम पर आसानी से पार कर लिया। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर सात समंदर पार अमेरिका की दौड़ में शामिल होना न केवल जितेंद्र के लिए बल्कि क्षेत्र के तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा का विषय है।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां