Road Accident (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
भंडारा

भंडारा में बढ़ रहे बाइक हादसे, हेलमेट और यातायात नियमों की अनदेखी बनी बड़ी वजह

Bhandara Traffic: भंडारा में बाइक दुर्घटनाओं के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हेलमेट का उपयोग न करना, तेज रफ्तार, सड़कों पर अतिक्रमण व अनफिट वाहनों के कारण सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे है।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhandara Road Accident: जिले में बाइक वाहनों की दुर्घटना बढी बाइक वाहनों की दुर्घटना बढी भंडारा। जिले में हर वर्ष कई लोग हादसों में अपनी जान गंवाते हैं। इसमें बाइक वाहनों की अधिक संख्या है। तेज गाड़ी चलाना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन ऐसे में जरूरी है कि सुरक्षा सुविधाओं का इस्तेमाल किया जाए। यांत्रिक त्रुटि, संतुलन बिगड़ने, नियंत्रण खो देने, अचानक वाहन के सामने आ जाने के कारण वाहन का नियंत्रण खो जाने से दुर्घटना को रोका नहीं जा सकता है। ऐसे वाहन चालक हेलमेट लगाकर दुर्घटनाएं कम कर सकते हैं।

फुटपाथ पर सज रही दुकानें

कुछ माह पहले नगर परिषद प्रशासन शहर के मुख्य मार्गों का अतिक्रमण हटाया था। जिसके शहर का मुख्य चौक समेत सड़के अतिक्रमणमुक्त हो गयी थी। लेकिन दोबारा व्यवसायिकों को सड़कों पर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। जिसके कारण वाहनों की भीड़ लगकर दुर्घटना होने की संभावना जताई जा रही है।

अनफिट वाहन से यातायात में परेशानी

आउटडेटेड, उचित देखभाल व दुरुस्ती के अभाव में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को सहजता से फिटनेस प्रमाणपत्र मिलता है। जिससे मार्गों पर दौड़ने वाले ऐसे अनफिट वाहनों से शहर के प्रदूषण में वृद्धि हो रही है। इस तरह के वाहनों के लिए नियमावली बनी है। लेकिन इस संदर्भ में कोई भी बहुत गंभीर नहीं है। जिससे बाहर से आकर्षक दिखने वाले वाहन मार्गों पर दौड़ते समय काला धुआं छोड़ रहे हैं। इन वाहनों से वायु प्रदूषण दिनबदिन बढ़ रहा है।

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?

मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से मिले आगरा के उद्योगपति पूरन डावर, हैदराबाद हाउस में बनी यादगार तस्वीर

9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रदर्शन से पहले सरकार का बड़ा फैसला

Explainer: कार्डियक अरेस्ट से नाना पाटेकर का निधन, लोगों को कैसे शिकार बना रही यह बीमारी? हर साल 7 लाख मौतें