प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
भंडारा

विश्व कैंसर दिवस: भंडारा में 93 मुख कैंसर के नए मरीज, एक साल में 152 नए केस; तंबाकू बना बड़ा कारण

World Cancer Day: विश्व कैंसर दिवस पर भंडारा से चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। एक साल में 152 नए मरीज मिले, जिनमें 93 मुख कैंसर के हैं। जिले में कुल 1,262 मरीज हैं।

अंकिता पटेल

Bhandara Cancer Data: भंडारा कैंसर की अगर समय पर पहचान हो जाए, तो इसे मात दी जा सकती है, इसी संदेश के साथ आज दुनिया भर में विश्व कैंसर दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिले से सामने आए आंकड़े बेहद चिंताजनक हैं। पिछले एक साल में जिले में कैंसर के 152 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

इनमें सबसे भयावह स्थिति मुख कैंसर की है, जिसके 93 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा 14 महिलाओं में स्तन कैंसर और 5 महिलाओं में गर्भाशय मुख कैंसर का निदान हुआ है। जिला अस्पताल से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में जिले में कुल 1,262 कैंसर मरीज उपचाराधीन या निगरानी में हैं।

इनमें पुरुषों की संख्या 892 है, जबकि महिलाएं 370 हैं। पुरुषों में कैंसर का मुख्य कारण तंबाकू और खरें का अत्यधिक सेवन है, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि युवाओं में बढ़ती व्यसनाधीनता भविष्य में इस बीमारी के खतरे को और बढ़ा सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने कैंसर के खिलाफ जिले में सघन जांच अभियान चलाया है।

पिछले एक साल के दौरान कुल 6 लाख स्क्रीनिंग की गई, इसमें से 2,82,674 लोगों की मुख कैंसर जांच, 1,40,738 महिलाओं की स्तन कैंसर जांच और 1,69,896 महिलाओं की गर्भाशय मुख कैंसर की जांच की गई। जो मरीज अस्पताल तक नहीं पहुंच सकते, उनके लिए सरकार की मोबाइल मेडिकल वैन. कैंसर वैन) हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंच रही है।

पिछले साल इस वैन के माध्यम से 2,126 लोगों की मुख कैंसर और करीब 3,500 महिलाओं की स्तन व गर्भाशय कैंसर की प्राथमिक जांच की गई, भंडारा जिला अस्पताल अब कैंसर निदान के लिए आधुनिक उपकरणों से लैस है।

यहा मुख कैसर के लिए बायोप्सी और एफएनएसी टेस्ट की सुविधा है। महिलाओं के लिए सिटी स्कैन, एमआरआई के साथ प्राथमिक स्तर पर पैप स्मियर एवं वीआईए जांच उपलब्ध है।

आज से लगेगा विशेष जांच शिविर

विश्व कैंसर दिवस के मौके पर 4 मार्च को नेशनल कैंसर इस्टीट्यूट, नागपुर के सहयोग से जिला सामान्य अस्पताल, भंडारा में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक मुफ्त कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया है।

तंबाकू मुक्त होंगी सभी स्कूलें

  • कैसर को जड़ से मिटाने के लिए अब स्कूलों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
  • शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण देकर स्कूलों को तंबाकू मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है।
  • कोटपा कानून के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई तेज कर दी गई है।

लक्षण दिखते ही तुरंत जांच करवाएं

किले में वर्तमान में कीमोलेरेपी की सुविधा नहीं है, लेकिन शासन स्तर पर इसे शुरू करने के प्रयास जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों को संदिग्ध मरीजों की पहचान के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, लक्षण दिखाते ही शर्माएं नहीं, तुरंत जांच करवाएं

- डॉ. संदीप गजभिये, जिला शल्य चिकित्सक, भंडारा

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी