भंडारा राशन सूची (सोर्सः सोशल मीडिया)
भंडारा

भंडारा में राशन सूची से 18,803 अपात्र लाभार्थियों के नाम कटे, 16,206 मामलों की जांच लंबित

Mission Sudhar Campaign: भंडारा जिले में मिशन सुधार अभियान के तहत राशन सूची की जांच में बड़ी कार्रवाई हुई है। 35,009 संदिग्ध लाभार्थियों में से अब तक 18,803 अपात्र लोगों के नाम हटाए गए हैं।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • 18,803 नाम हटाए गए भंडारा जिले में मिशन सुधार अभियान के तहत 35,009 संदिग्ध लाभार्थियों में से 18,803 अपात्र लोगों के नाम राशन सूची से हटाए गए हैं।

  • 17 नवंबर तक के आंकड़ों के अनुसार शेष प्रविष्टियों की जांच विभिन्न तकनीकी और आर्थिक मानदंडों के आधार पर जारी है।

  • लंबित मामलों में 11,631 प्रविष्टियां आधार स्थिति से संबंधित हैं, जो कुल लंबित मामलों का लगभग 71.8 प्रतिशत है।

Bhandara Ration List: सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के लाभार्थियों की छानबीन कर राशन सूची को शुद्ध करने के लिए जिले में चलाए जा रहे मिशन सुधार अभियान के तहत बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। जिले में चिन्हित किए गए कुल 35,009 संदिग्ध लाभार्थियों के रिकॉर्ड में से अब तक 18,803 अपात्र व्यक्तियों के नाम राशन सूची से काट दिए गए हैं, जबकि 16,206 प्रविष्टियों का सत्यापन कार्य विभिन्न मानदंडों के तहत अभी भी लंबित है।

17 नवंबर तक के इन आंकड़ों के सामने आने के बाद जिले की राशन वितरण व्यवस्था में पात्रता और लाभार्थियों की संख्या का पूरा परिदृश्य बदलता नजर आ रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बोगस, मृत, दोहरे नाम वाले तथा शासन के निर्धारित मानदंडों पर खरे न उतरने वाले अपात्र लाभार्थियों की पहचान कर उनके नाम नियमानुसार सूची से कम करना है।

तकनीकी और आर्थिक पहलुओं के आधार पर जांच

इसके लिए आधार स्थिति, ई-केवाईसी, वार्षिक आय, चारपहिया वाहन स्वामित्व, कंपनी में निदेशक पद, आयु, दोहरा पंजीकरण और लंबे समय से खाद्यान्न न उठाने जैसे तकनीकी और आर्थिक पहलुओं के आधार पर जांच की जा रही है। सत्यापन के लिए लंबित 16,206 प्रविष्टियों में सबसे अधिक दबाव आधार स्थिति से जुड़े मामलों का है। अकेले आधार स्थिति से संबंधित 11,631 प्रविष्टियां लंबित हैं, जो कुल लंबित मामलों का लगभग 71.8 प्रतिशत है।

की जा रही बारीकी से छानबीन

इसके अतिरिक्त लंबे समय से राशन न उठाने वाले 1,565, निर्धारित आय सीमा से अधिक वाले 1,083, सौ वर्ष से अधिक आयु के 921 और दोहरे लाभार्थियों के 421 मामले जांच के दायरे में हैं। वहीं कंपनी निदेशक के 401, कुल टर्नओवर के 50, डाक विभाग के 39, वाहन मालिकों के 35, अठारह वर्ष से कम आयु के एकल सदस्य के 30, रक्षा विभाग के 19 और पीएफएमएस से संबंधित 11 मामलों की भी बारीकी से छानबीन की जा रही है।

लंबित मामलों में भंडारा तहसील

अव्वल तहसीलवार लंबित मामलों की स्थिति पर नजर डालें तो भंडारा तहसील 4,014 प्रविष्टियों के साथ जिले में पहले स्थान पर है। इसके बाद तुमसर में 3,527, साकोली में 2,256, मोहाडी में 2,235, पवनी में 2,222, लाखांदुर में 1,076 और लाखनी तहसील में 876 मामले लंबित हैं।

दोहरे लाभार्थियों के सर्वाधिक 160 मामले तुमसर में और 101 मामले भंडारा में सामने आए हैं, जबकि सौ वर्ष से अधिक आयु वाले सदस्यों के सबसे ज्यादा 417 मामले पवनी तहसील में दर्ज किए गए हैं। राशन न उठाने वालों में भंडारा के 591, तुमसर के 342 मामले शामिल हैं।

प्रविष्टियों की जांच रह गई अधूरी

प्रशासन का मानना है कि राशन सूची से अपात्र नाम हटने से सरकारी खाद्यान्न सब्सिडी का वास्तविक लाभ केवल पात्र और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच सकेगा। हालांकि, केवल आधार त्रुटि या कुछ समय तक राशन न उठाने के कारण किसी भी वास्तविक हकदार को अपात्र नहीं ठहराया जा सकता।

इसलिए मैदानी स्तर पर प्रत्यक्ष सत्यापन कर यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि किसी भी गरीब और पात्र परिवार का राशन बंद न हो। शेष 16, 206 प्रविष्टियों की जांच पूरी होने के बाद जिले की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में और अधिक पारदर्शिता तथा सटीकता आने की उम्मीद है।

Rajasthan Panchayat Result LIVE: इस बार राजस्थान में कांग्रेस का हुआ कमबैक, बीजेपी चल रही काफी पीछे

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के CM धामी समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की याचिका खारिज की, 11 TMC पानी की मांग ठुकराई

राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट आज, BJP या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी? मैदान में 29 हजार उम्मीदवार