पैसों की बारिश कराने के नाम पर अघोरी पूजा? अकोला के हेमंत सपकाल की इंदौर में मौत

Aghori Ritual Controversy: अकोला निवासी हेमंत सपकाल की इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पैसों की बारिश कराने के नाम पर अघोरी पूजा के दौरान नरबलि दिए जाने का आरोप लगाया है।
hemant sapkal death indore human sacrifice allegation aghori puja
अघोरी पूजा का मामला(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अकोला निवासी हेमंत सपकाल की मध्य प्रदेश के इंदौर में मौत हो गई।

  • परिजनों ने पैसों की बारिश कराने के नाम पर अघोरी पूजा के दौरान नरबलि दिए जाने की आशंका जताई है।

  • 15 नवंबर को हेमंत ने परिजनों को फोन कर अपनी जान खतरे में होने की बात कही थी।

Indore Suspicious Death: स्थानीय निवासी हेमंत सपकाल की मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई मौत के मामले में परिजनों ने पैसों की बारिश कराने के नाम पर अघोरी पूजा के दौरान नरबलि दिए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

अकोला और इंदौर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। परिजनों के अनुसार, हेमंत 12 नवंबर को विवेक उर्फ विक्की शिंदे, अजय गायकवाड़ और एक अन्य व्यक्ति के साथ घर से निकला था। उसने अमरावती जाने की बात कही थी।

hemant sapkal death indore human sacrifice allegation aghori puja
नासिक कुंभ का बजट प्रयागराज से 5 गुना ज्यादा! खर्च 35 हजार करोड़ के पार, नए प्रस्तावों पर लगेगी ब्रेक

परिजनों को किया था फोन

15 नवंबर को फोन पर बातचीत के दौरान हेमंत ने परिजनों को बताया कि उसकी जान खतरे में है और उसे मारने की आशंका है। उसने खुद के इंदौर में होने की जानकारी देते हुए बचाने की गुहार लगाई। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। 16 नवंबर को फोन चालू होने पर परिजनों ने संपर्क किया, तो पुलिस ने उन्हें इंदौर के एमजी रोड थाने पहुंचने को कहा। वहां हेमंत की मौत होने की जानकारी मिली।

hemant sapkal death indore human sacrifice allegation aghori puja
मुंबई में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, नागपुर में AQI 300, जानें पुणे समेत पूरे महाराष्ट्र का मौसम

तांत्रिक के वीडियो भी सामने आए

मामले में विक्की नामक कथित तांत्रिक की अघोरी पूजा के वीडियो सामने आने की जानकारी है। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम आवारे ने ऐसे चमत्कारों को छलावा बताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है। फिलहाल नरबलि के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।