Bhandara police action (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
भंडारा

भंडारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी से अवैध पिस्तौल और कारतूस जब्त

Bhandara Police Action News: भंडारा पुलिस ने रात गश्त के दौरान नागपुर निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस जब्त किया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhandara Illegal Pistol Seized News: भंडारा शहर पुलिस की अपराध प्रकटीकरण शाखा डीबी ने रात गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए नागपुर निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस जब्त किया है। पुलिस ने कुल 40,500 रुपये का माल कब्जे में लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस सूत्रों के अनुसार सहायक पुलिस निरीक्षक आशीष बोरकर, रात्रि गश्त अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक राजेश खांदाडे तथा डी.बी. टीम के पुलिस सिपाही राठोड़ और पुलिस सिपाही अम्बाडे निजी वाहन से शहर में पेट्रोलिंग कर रहे थे।

इसी दौरान जिला परिषद चौक क्षेत्र में उन्हें गुप्त सूचना मिली कि सरगम बार के पीछे विदर्भ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की गली में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है और उसके पास पिस्तौल है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सरगम बार के पीछे तलाशी अभियान चलाया।

जिंदा कारतूस मिला

आनंदा किराना दुकान के पास सड़क पर संदिग्ध व्यक्ति मिला। पंचों की मौजूदगी में उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम शेख आतिफ शेख लतीफ उम्र 32 वर्ष निवासी शांतिनगर घाट, इजाजभाई किराना दुकान के पास, नागपुर बताया।तलाशी में उसकी कमर से एक पिस्तौल बरामद हुई। पिस्तौल की मैगजीन जांचने पर एक जिंदा कारतूस मिला।

आरोपी के पास शस्त्र लाइसेंस नहीं

आरोपी के पास शस्त्र लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने 40,000 रुपये की पिस्तौल और 500 रुपये का जिंदा कारतूस जब्त कर लिया। सहायक पुलिस निरीक्षक आशीष बोरकर की शिकायत पर भंडारा शहर पुलिस थाने में भारतीय शस्त्र अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक निलेश मोरे तथा पुलिस निरीक्षक भुसारी के मार्गदर्शन में सपोनि आशीष बोरकर, सपोनि राजेश खांदाडे, पोसी राठोड़ और पोसी अम्बाडे ने की। आगे की जांच भंडारा शहर पुलिस कर रही है।

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया

Delhi CJP Protest LIVE: सरकार पर हमलावर CJP, फोन हैक करने का गंभीर आरोप

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश