भंडारा एसीपी ऑफिस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
भंडारा

भंडारा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई! अवैध जुआ और शराब पर गिरी गाज, जिलेभर में छापेमारी से हड़कंप

Bhandara Police Raids: भंडारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलेभर में अवैध जुआ और शराब अड्डों पर छापेमारी कर 29,085 रुपए का माल जब्त किया। कई आरोपियों पर कार्रवाई की गई।

आकाश मसने

Bhandara Police Raid On Illegal Business: भंडारा जिले में पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन और अपर पुलिस अधीक्षक निलेश मोरे के निर्देश पर अवैध जुआ और शराब अड्डों पर छापेमारी कर कार्रवाई की। इस कार्रवाई में 29,085 रुपये मूल्य का जुआ और शराब का माल जब्त किया गया।

इसमें भंडारा पुलिस ने इंदिरा गांधी वार्ड भंडारा निवासी मनी कैलास बर्वेकर (28) से सट्टापट्टी, डॉट पेन और 305 रुपये नगद जब्त किए। वरठी पुलिस ने वस्ती वार्ड निवासी राहुल अनिल बागडे (36)से सट्टापट्टी, डॉट पेन और 140 रुपये नगद जब्त किए।

भंडारा पुलिस ने कुंभार टोली निवासी शुदधोधन येलने (34) से 17 लीटर अवैध शराब जब्त की। वही आंबेडकर वार्ड निवासी सुधीर केवलराम गणवीर (52) से 11 लीटर अवैध शराब बरामद कर ली है।

मोहाड़ी और साकोली में भी छापामारी

मोहाडी पुलिस ने राजेन्द्र वार्ड निवासी ज्ञानेश्वर किरन पात्रे (50) से महुए की शराब, कारधा पुलिस ने कोका निवासी कुंदा नंदकुमार मेश्राम (55) से 15 लीटर हाथभटटी की शराब, आंधलगांव पुलिस ने पिटेसुर निवासी राजेन्द्र गोविंदराव कैताडे (50) से 70 लीटर महुआ शराब, गोबरवाही पुलिस ने अनिता कन्हैय्या भलावी (35)से 5 लीटर अवैध शराब जब्त की है।

साकोली पुलिस ने एकोडी निवासी सखाराम तिडके (44) से 16 प्लास्टिक की बोतलों में भरी शराब बरामद कर ली। साकोली पुलिस ने सानगडी निवासी मनोज नामदेव भानारकर (33) से शराब के 10 प्लास्टिक के पव्वे जब्त किए।

पुलिस ने भंडारा, वरठी, मोहाडी, कारधा, आंधलगांव, गोबरवाही और साकोली में ये छापेमारी की। जुआ अड्डों से 445 रुपये का माल और शराब अड्डों से 28,640 रुपये का माल जब्त किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस स्टेशनों के ठानेदार और हवलदारों ने यह कार्रवाई की है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें