प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
भंडारा

जुआ-सट्टा और शराब माफियाओं पर वार, भंडारा में पुलिस की सख्त कार्रवाई; 9900 रुपये का माल जब्त

Bhandara Illegal Gambling: भंडारा जिले में एसपी नुरुल हसन के निर्देश पर जुआ और अवैध शराब अड्डों पर छापे मारे गए। 9,900 रुपये का माल जब्त कर आरोपियों पर केस दर्ज किए गए।

अंकिता पटेल

Bhandara Crime News: भंडारा जिले में अवैध से पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन की ओर से दिए गए विशेष निर्देशों के बाद पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में जुआ और शराब अड्डों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है।

इस विशेष अभियान के तहत कुल 9,900 रुपये का माल जब्त किया गया और संबंधित आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। भंडारा शहर और पवनी में सट्टा मटका अड्डों पर छापा मारकर कुल 2,520 रुपये का माल बरामद किया गया।

शराब कारोबारियों पर पुलिस की कार्रवाई

भंडारा के कपील नगर इलाके में परवेज जाहिद हुसैन शैख को कल्याण सट्टा पट्टी के आंकड़े लिखाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। उसके पास से 1.205 रुपये नकद और सट्टा सामग्री जब्त की गई, वही पवनी पुलिस ने दिघोरी निवासी प्रमोद प्रकाश पाटिल के पास से सट्टा सामग्री और 1.045 रुपये नकद बरामद किए।

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ की गई कार्रवाई में जवाहरनगर, साकोली और लाखांदूर क्षेत्रों से 7,380 रुपये की शराब जब्त की गई जवाहरनगर के खरची वार्ड में पुलिस ने आदर्श रंजित कुलरकर के पास से 4.5 लीटर हावभट्टी की महुआ शराब बरामद की, जिसकी कीमत 900 रुपये बताई जा रही है।

इसी तरह खरबी की ही निवासी जना पुरण बाचीरकर के पास से 10 लीटर की कैन और बोतल में कुल 12 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त की गई, जिसका मूल्य 2,400 रुपये आका गया है, साकोली के पंचशील वार्ड में पुलिस ने ग्यानीराम नीलकंठ साखरे के पास से टाइगर ब्रांड देशी शराब के 13 पळे बरामद किए, जिनकी कीमत 520 रुपये है। लाखांदूर पुलिस ने भी डोकेसरांडी निवासी भूमेश्वर गोविंदा मेश्राम के पास से 960 रुपये मूल्य की 24 देशी शराब की बोतले जब्त की है।

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन