शराब व जुआ अड्डों पर पुलिस की कार्रवाई 
भंडारा

शराब व जुआ अड्डों पर पुलिस की कार्रवाई, सड़ा महुआ, ड्रम सहित 13.70 लाख रुपएका माल जब्त

Bhandara Police Action: भंडारा जिले में अवैध शराब और जुआ अड्डों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई में सड़ा महुआ, ड्रम, वाहन और नकदी सहित 13.70 लाख रुपएका माल जब्त किया गया।

आंचल लोखंडे

Bhandara Crime News: भंडारा जिले में अवैध शराब और जुआ व्यवसाय को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन के निर्देशानुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में अवैध शराब, हाथभट्टी शराब, जुआ सामग्री और वाहनों सहित कुल 13,70,880 रुपएका माल जब्त किया गया है।

पवनी थाना क्षेत्र में एक जुआ अड्डे पर छापा मारकर 1,225 रुपएकी जुआ सामग्री जब्त की गई और आरोपी राजू मनोहर उपरीकर (32, निवासी ताड़ेश्वर वार्ड, पवनी) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

महाराष्ट्र शराबबंदी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

वहीं भंडारा, जवाहरनगर, मोहाडी, कारधा और वरठी पुलिस ने अवैध  हाथभट्टी शराब की बिक्री और भंडारण पर कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों के विरुद्ध महाराष्ट्र शराबबंदी कानून के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं। इस दौरान बड़ी मात्रा में शराब, प्लास्टिक के डिब्बे और बोतलें बरामद की गईं।

कुछ आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे

जवाहरनगर और तुमसर पुलिस ने लाखों रुपएमूल्य का सड़ा हुआ महुआ, ड्रम, लोहे के बर्तन और एक दुपहिया वाहन जब्त किया है। सिहोरा, आंधलगांव और गोबरवाही क्षेत्रों में भी अवैध शराब निर्माण इकाइयों पर छापेमारी कर सामग्री नष्ट की गई, हालांकि कुछ आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। इसके अलावा साकोली, लाखनी और अड्याल पुलिस ने बिना लाइसेंस की देसी शराब और हाथभट्टी शराब जब्त कर संबंधित आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज