भंडारा

Bhandara News:  मृत महिला के नाम पर हुआ मतदान,  निष्पक्ष जांच की मांग

मोहाड़ी के सुकली दे गांव में उपचुनाव के दौरान एक मृत महिला के नाम पर मतदान का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। जानिए पूरी कहानी।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhandara News: मोहाड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुकली दे गांव में ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 की रिक्त सीट पर 28 अप्रैल को उपचुनाव कराया गया. इस दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें तीन साल पहले मृत हो चुकी महिला के नाम पर मतदान किए जाने का आरोप लगा है.

सूत्रों के अनुसार, वार्ड क्रमांक 1 की निवासी सुमित्रा श्रावण डोलस का लगभग तीन वर्ष पूर्व निधन हो चुका है. हालांकि, आरोप है कि इसी नाम की वार्ड क्रमांक 3 में रहने वाली दूसरी महिला को मतदान केंद्र पर लाकर मृत महिला के नाम पर वोट डलवाया गया.

बताया जा रहा है कि एक उम्मीदवार ने स्थिति का फायदा उठाते हुए यह गड़बड़ी की और मतदान प्रतिनिधियों तथा अन्य उम्मीदवारों का ध्यान इस ओर नहीं गया. मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह मामला उजागर हुआ, जिससे गांव में हड़कंप मच गया.

ग्रामीणों का कहना है कि एक ही नाम की दो महिलाओं में से वार्ड क्रमांक 1 की महिला का निधन हो चुका है, जबकि चुनाव उसी वार्ड में हो रहा था. ऐसे में वार्ड क्रमांक 3 की महिला द्वारा मतदान किए जाने से चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं.

ग्रामीणों और वार्डवासियों ने इस मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित मतगणना को तत्काल रोकने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी