भंडारा न्यूज 
भंडारा

भंडारा में 'दबंगई': उपमुख्याधिकारी को केबिन में घुसकर दी जान से मारने की धमकी; आरोपी इकराम खान पर FIR दर्ज!

Bhandara Municipal Council: भंडारा नगर परिषद के उपमुख्याधिकारी आकाश सहारे को जान से मारने की धमकी। विवाह पंजीयन के विवाद में आरोपी इकराम खान ने किया हमले का प्रयास।

प्रिया जैस

Deputy Chief Officer Threatened: भंडारा शहर के नगर परिषद कार्यालय में शासकीय कार्य के दौरान एक अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना से कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया और कुछ समय के लिए कामकाज भी प्रभावित हुआ। भंडारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नगर परिषद भंडारा के उपमुख्याधिकारी आकाश दिलीप सहारे (36) दोपहर करीब 12।30 बजे अपने कक्ष में बैठकर दैनिक शासकीय कार्यों का निपटारा कर रहे थे। इस दौरान भंडारा निवासी आरोपी इकराम खान (31) उनके केबिन में दाखिल हुआ। आरोपी ने उपमुख्याधिकारी पर दबाव बनाते हुए कहा कि उसका विवाह पंजीयन अभी के अभी करके दिया जाए।

अधिकारी को कहे अपशब्द

जब अधिकारी ने नियमानुसार प्रक्रिया की बात कही, तो आरोपी आगबबूला हो गया और उसने अधिकारी को अपशब्द कहे। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अधिकारी को खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि यदि वे उसे बाहर मिले तो वह उन्हें देख लेगा और जान से मार देगा। इतना ही नहीं, आरोपी मारपीट करने के उद्देश्य से शिकायतकर्ता अधिकारी की ओर झपटा।

इस अप्रत्याशित हमले और धमकी से केबिन के भीतर तनाव व्याप्त हो गया। जब उपमुख्याधिकारी ने उसे केबिन से बाहर जाने को कहा, तो वह बाहर जाने के बजाय वहीं रुककर वाद-विवाद करने लगा और सार्वजनिक रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस घटना के कारण कार्यालय का प्रशासनिक वातावरण पूरी तरह प्रभावित हुआ और लोकसेवकों को अपना कर्तव्य निभाने में व्यवधान उत्पन्न हुआ।

एक लोकसेवक को अपना सरकारी दायित्व निभाते समय धमकाना और उन पर हमले का प्रयास करना कानूनन गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। शिकायतकर्ता की रिपोर्ट के आधार पर भंडारा पुलिस ने आरोपी इकराम खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस प्रकरण की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक पुडंगे कर रहे हैं।

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर