प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
भंडारा

MSRTC के आंकड़ों ने चौंकाया, 65-75 वर्ग नहीं कर रहा सबसे ज्यादा यात्रा; भंडारा में बदला ट्रैवल ट्रेंड

Bhandara Public Transport: भंडारा में एमएसआरटीसी की वरिष्ठ नागरिक रियायत योजना को लेकर जनवरी के आंकड़ों ने चौंकाया है। 65–75 आयु वर्ग सबसे अधिक यात्रा करने वाला वर्ग नहीं निकला।

अंकिता पटेल

Bhandara Bus Travel Government Scheme: भंडारा महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए लागू की गई विशेष रियायत योजना बुजुर्गों के लिए सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का मजबूत सहारा बन रही है, लेकिन जनवरी माह के ताजा आंकड़े एक चौंकाने वाला ट्रेंड सामने लाते हैं।

आम धारणा यह थी कि 65 से 75 वर्ष आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिक रियायत का लाभ उठाकर सबसे अधिक यात्रा करते हैं, लेकिन हकीकत इसके उलट नजर आ रही है। राज्य परिवहन निगम के आकड़ों के अनुसार 75 वर्ष से अधिक आयु वाले अमृत वरिष्ठ नागरिक इस योजना का कहीं अधिक लाभ उठा रहे है।

भंडारा मंडल के अंतर्गत भंडारा, तुमसर, साकोली, पवनी, गोंदिया और तिरोड़ा-इन छह डियो के 1 से 31 जनवरी तक के आंकड़े बताते हैं कि 65 से 75 वर्ष आयु वर्ग के 1,02.788 वरिष्ठ नागरिकों ने आधे किराए पर यात्रा की, जबकि 75 वर्ष से अधिक आयु के 1,97,614 यात्रियों ने पूरी तरह नि: शुल्क यात्रा का लाभ उठाया, यानी मुफ्त यात्रा सुविधा के चलते 75 पार यात्रियों की संख्या दोगुनी से थोडी कम रही,

मुख्य रियायतें इस प्रकार

राज्य मार्ग परिवहन महामंडल की नीति के तहत 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिको की साधारण (लाल परी और अर्ध-आराम बसों में पूरी तरह मुफ्त यात्रा की सुविधा जा रही है। वहीं 65 से 75 वर्ष आयु वर्ग के यात्रियों को बस टिकट किराए में 50 प्रतिशत की छूट मिलती है, यही अंतन यात्रियों के रुझान को प्रभावित करता दिख रहा है।

अमृत वरिष्ठ नागरिक योजना

75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए अमृत वरिष्ठ नागरिक योजना के अंतर्गत स्मार्ट कार्ड आधारित निःशुल्क यात्रा पास जारी किया जाता है। इससे बार-बान टिकट लेने की झंझट खरम हो जाती है और यात्रा और भी सरल हो जाती है रियायत का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या ड्राइविंग लाइरोस में आ प्रमाण अनिवार्य है।

यह सुविधा साधारण, एक्सप्रेस तथा सीमित रूप से अर्थ-आराम बसों में लागू है। महिला वरिष्ट नागरिकों को भी आयु शर्त पूरी करने पर पुरुथी के समान ही 50 प्रतिशत रियायत मिलती है।

डिपोवार यात्रियों के आंकड़े

क्रमांक एसटी डिपो वरिष्ठ नागरिक (65–75 वर्ष) अमृत वरिष्ठ नागरिक (75 वर्ष से अधिक)
1 भंडारा 24,064 52,957
2 तुमसर 16,887 33,849
3 साकोली 20,962 33,537
4 पवनी 11,070 26,354
5 गोंदिया 16,382 28,606
6 तिरोडा 13,423 22,311
कुल 1,02,788 1,97,614

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक