प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
भंडारा

भंडारा में अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस का शिकंजा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, माफिया में हड़कंप

Bhandara News: भंडारा में अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस की सख्त कार्रवाई। वरठी और पवनी थाने की संयुक्त मुहिम में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और दो ब्रास रेत समेत ₹11 लाख का माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।

आकाश मसने

Action Taken Against Illegal Sand Mining In Bhandara: भंडारा जिले में अवैध रेत उत्खनन और तस्करी पर नकेल कसने के निर्देशों के बाद वरठी और पवनी पुलिस ने अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। दोनों स्थानों से दो ट्रैक्टर, दो ट्रॉली और करीब दो ब्रास रेत सहित कुल लगभग 11 लाख रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया है।

वरठी पुलिस ने मोहाडी तहसील के पांजरा निवासी महेंद्र सहादेव जगनाडे (25) और राजू डाकरे (56) को अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से नदी किनारे से लगभग एक ब्रास रेत अवैध रूप से निकालकर ले जा रहे थे, तब रंगेहाथ पकड़ा।

वरठी में ट्रैक्टर जब्त

यह कार्रवाई वरठी थाने के पुलिस कर्मचारी दत्तात्रय लक्ष्मणराव कमले की रिपोर्ट पर की गई। मौके से पुलिस ने बिना नंबर की नीले रंग की ट्रॉली, उससे जुड़ा ट्रैक्टर और रेत सहित 6,06,000 रुपये मूल्य का माल जब्त किया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

दूसरे मामले में खाकसी क्षेत्र में पवनी निवासी सचिन बाबूराव भुरे (42) को पवनी पुलिस ने पकड़ा, सचिन लाल रंग के महिंद्रा ट्रैक्टर (क्र. एमएच-36 एस 6187) और बिना नंबर की ट्रॉली में अवैध रूप से रेत की ढुलाई कर रहे थे।

यह कार्रवाई ग्राम राजस्व अधिकारी भरत मोतीराम कालसर्पे की टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान की। पुलिस ने घटनास्थल से एक ब्रास रेत, ट्रैक्टर और ट्रॉली सहित 5,06,000 रुपये मूल्य का माल जब्त किया है।

जिले में अवैध रेत उत्खनन और तस्करी के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि ऐसे मामलों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत