भंडारा न्यूज 
भंडारा

भंडारा के मजदूरों की चमकी किस्मत, 22,621 श्रमिकों के खातों में पहुंचे ₹22.74 करोड़!

Labor Commissioner Bhandara: भंडारा के 22,621 निर्माण श्रमिकों के खातों में ₹22.74 करोड़ ट्रांसफर। शिक्षा और स्वास्थ्य योजनाओं का मिला बड़ा लाभ। जानें कैसे करें पंजीकरण और नवीनीकरण।

प्रिया जैस

Bhandara Construction Workers Welfare: भंडारा जिले में कृषि मुख्य व्यवसाय होने के बावजूद औद्योगिकीकरण की कमी के कारण श्रमिक वर्ग का एक बड़ा हिस्सा निर्माण क्षेत्र (कंस्ट्रक्शन) में कार्यरत है। इन श्रमिकों को अपनी जान जोखिम में डालकर कठिन परिश्रम करना पड़ता है। ऐसे मजदूरों का साथ देने के लिए महाराष्ट्र सरकार के इमारत व अन्य निर्माण कामगार कल्याणकारी मंडल के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

भंडारा स्थित सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय के 2 जनवरी तक के आंकड़ों के अनुसार, 22,621 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को 22 करोड़ 74 लाख 82,500 रुपये का लाभ दिया गया है। मंडल की इन योजनाओं से जिले के पंजीकृत श्रमिकों के जीवन में स्थिरता आई है।जिला कामगार सुविधा केंद्र, भंडारा में ऑनलाइन माध्यम से बड़े पैमाने पर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की गई है।

पंजीकरण के लिए 1,47,406 कामगारों ने आवेदन किए है। इसमें पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संख्या 1,02,104 है। खासबात यह है कि इसमें नवीनीकृत (रिन्यूअल) श्रमिक 40,894 और सक्रिय श्रमिक पंजीकरण 35,747 है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से सहायता विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत भंडारा के 22,621 लाभार्थी श्रमिकों के बैंक खातों में कुल 22,74,82,500 रुपये डीबीटी प्रणाली के माध्यम से सीधे जमा किए गए हैं।

योजनावार लाभ वितरण का विवरण:

शैक्षिक सहायता योजना - 21,283 लाभार्थी (20,34,71,500 रुपये) स्वास्थ्य योजना - 391 लाभार्थी (73,55,000 रुपये) सामाजिक सुरक्षा योजना - 773 लाभार्थी (90,40,000 रुपये) आर्थिक सहायता योजना - 174 लाभार्थी (76,16,000 रुपये) कुल: 22,621 लाभार्थी (22,74,82,500 रुपये)

32 प्रकार की योजनाओं का लाभ

मंडल की ओर से श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए कुल 32 कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें बच्चों के लिए पहली से 12वीं तक छात्रवृत्ति, स्नातक, स्नातकोत्तर शिक्षा और कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए सहायता शामिल है। श्रमिकों के ऑपरेशन, प्रसव, गंभीर बीमारी और नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए भी आर्थिक मदद दी जाती है।

दुर्घटना में मृत्यु होने पर वारिस को सहायता, स्थायी विकलांगता आने पर या कृत्रिम अंग लगाने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। इसके अलावा बेटी के विवाह, घर खरीदने और कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण की सुविधा भी उपलब्ध है।

साहित्य एवं सुरक्षा किट का वितरण

श्रमिकों की सुरक्षा और दैनिक जरूरतों के लिए किट का वितरण किया गया है। 1,12,401 पंजीकृत लाभार्थियों को निर्माण स्थल पर लगने वाले सुरक्षा उपकरणों का वितरण किया गया, जबकि 39,374 पंजीकृत लाभार्थियों को घरेलू उपयोग की वस्तुओं के सेट दिए गए हैं। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए निर्माण श्रमिकों का ऑनलाइन पंजीकरण और नवीनीकरण होना अनिवार्य है।

श्रमिकों के विकास के लिए तत्पर

अब तक भंडारा जिले के 22,621 लाभार्थियों के खातों में 22.74 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे स्थानांतरित की गई है। इसमें शैक्षिक सहायता लेने वालों की संख्या सबसे अधिक है, जिससे श्रमिकों के बच्चों के भविष्य को मजबूती मिल रही है। शासन और हमारा कार्यालय श्रमिकों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर है।

  • राजदीप धुर्वे, सहायक श्रम आयुक्त।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे

उधमपुर के जंगल में छिपे जैश के 6 आतंकी! खून से सने पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर

पेंशन, प्यार और पुलिस... 70 साल के दादाजी का यंग महिला दोस्त पर आया दिल! परेशान दादी ने दर्ज कराई FIR

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात