Family Dispute (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो-सोशल मीडिया) 
भंडारा

मोहाडी में बर्तन का पानी फेंकने पर खूनी संघर्ष, दो परिवारों में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के कई लोग घायल

Mohadi Clash: भंडारा जिले के मोहाडी तहसील के खुटसावरी गांव में बर्तन धोने का पानी फेंकने को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडों से मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए।

आंचल लोखंडे

Bhandara Family Dispute: मोहाडी तहसील के खुटसावरी में बर्तन धोने का पानी फेंकने और गालीगलौज करने के मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि दो परिवारों के बीच जमकर लाठीडंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों के लोग लहूलुहान हो गए। मोहाडी पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया है।

पहले पक्ष के फरियादी दुर्गश बिरनवार 36 के अनुसार, 6 जून की रात घरेलू बात पर अपनी पत्नी को डांटने के दौरान पड़ोसी अनिल, सुनील और कलाबाई बिरनवार ने विवाद किया और अनिल व सुनील ने सागौन की लाठी से मारकर उनके व उनके पिता के सिर फोड़ दिए।

पानी फेंकने के विवाद में जमकर बवाल

वहीं, दूसरे पक्ष की फरियादी कलाबाई बिरनवार 60 का आरोप है कि रात में बर्तन का पानी दोनों घरों के बीच फेंकने पर दुर्गश ने गालीगलौज की। जब उनकी बहू ने विरोध किया, तो आरोपी दुर्गश और सुभाजी बालू बिरनवार ने बांस के डंडे से हमला कर कलाबाई और उनकी बहू को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मोहाडी पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किए हैं।।व्यक्ति पर रिश्तेदार का हमलाआंख और नाक पर आई गंभीर चोटेंलाखनी,सं। धाबेटेकडी में शराब के नशे में खुद से ही बड़बड़ा रहे एक व्यक्ति पर उसके ही रिश्तेदार ने जानलेवा हमला कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किए दोनों पक्षों के केस

आरोपी ने लातघूंसों से वार कर पीड़ित को गंभीर रूप से घायल कर दिया। फरियादी प्रभुदास बावनकर 46 और आरोपी अभिषेक बावनकुले 21 आपस में रिश्तेदार हैं और एक ही मकान में रहते हैं। प्रभुदास शराब के नशे में घर पर अकेले ही बड़बड़ा रहे थे कि मेरे पैसे वापस क्यों नहीं मिले। यह सुन वहां मौजूद अभिषेक ने बात अपने ऊपर ले ली और विवाद करने लगा। गालीगलौज करते हुए अभिषेक ने प्रभुदास की आंख और नाक पर जोरदार घूंसे जड़ दिए। लाखनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज