अमरावती में बाड़ा निर्माण को लेकर विवाद, युवक पर लोहे के एंगल से जानलेवा हमला
Attempt To Murder: अमरावती जिले की धारणी तहसील के चित्री गांव में गाय और भैंस का बाड़ा बनाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर लोहे के एंगल से जानलेवा हमला किया गया।
Youth Attacked (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Amravati Crime News: धारणी तहसील के ग्राम चित्री में गाय और भैंस का बाड़ा बनाने के मामूली विवाद को लेकर एक युवक पर लोहे के एंगल से जानलेवा हमला करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धारणी पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता प्रकाश विट्ठल शनवारे 28, चित्री, धारणी और उनके पिता अपने घर के पास गाय और भैंस का बाड़ा बनाने के लिए कंपाउंड का काम कर रहे थे। इसी दौरान वहीं का निवासी आरोपी उत्तम तुकाराम शेलके 40 उनके पास आया और बिना वजह विवाद करने लगा।
गाय-भैंस का बाड़ा बनाने की बात पर खूनी संघर्ष
विवाद के दौरान आरोपी ने गालीगलौज शुरू कर दी और पास ही पड़े एक भारी लोहे के एंगल को उठा लिया। आरोपी ने प्रकाश को जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर जोरदार वार किया। हमला होते देख प्रकाश ने बीचबचाव के लिए अपना बायां हाथ आगे कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
यह तो एक झांकी है, अभी 2 और बाकी हैं…संविधान चौक पर छात्रों का उत्साह, इस्तीफे की खबर के बाद मनाया जश्न
पंढरपुर कॉरिडोर से आसान होंगे विठ्ठल दर्शन, सीएम फडणवीस ने महापूजा के बाद किया बड़ा ऐलान
बैंक धोखाधड़ी मामला: PMLA कोर्ट की अनुमति के बाद ED का कदम, ₹22.40 करोड़ की जब्त संपत्तियां होंगी बहाल
छत्रपति संभाजीनगर: फर्जी दस्तावेजों से 17 गुंठा जमीन हड़पने की साजिश नाकाम, एडवोकेट से धोखाधड़ी में 18 पर FIR
ये भी पढ़े: Gutka Ban Maharashtra: FDA की बड़ी कार्रवाई, 5 दिन में 195 छापे मारकर 2 करोड़ का गुटखा जब्त, 192 अरेस्ट
लोहे के एंगल से हमले में युवक गंभीर रूप से घायल
इस हमले में प्रकाश के सिर और बाएं हाथ की छोटी उंगली पर गंभीर चोटें आईं। खून से लथपथ हालत में उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित प्रकाश शनवारे की शिकायत पर धारणी पुलिस ने आरोपी उत्तम शेलके के खिलाफ हत्या का प्रयास व गालीगलौज का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
