स्कूल की छत में पंडाल लगाए (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
बीड

Beed: बेंच-डेस्क नहीं तो पैरों पर रखकर लिखा पेपर, 'पंडाल वाली बोर्ड परीक्षा' देख अधिकारी भी रह गए दंग

Beed Board Exam Negligence: बीड़ के कुर्ला में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही। यशवंत स्कूल की छत पर पंडाल में देनी पड़ी 10वीं की परीक्षा। केंद्र संचालक पर कार्रवाई की तैयारी।

प्रिया जैस

Yashwant Secondary School Kurla: बीड़ जिले में इस वर्ष करीब 43,000 छात्र दसवीं की परीक्षा दे रहे हैं। जिले के 156 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसी बीच बीड़ तहसील के कुर्ला गांव स्थित यशवंत माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र पर एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है।

इस केंद्र पर कुल 892 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के पहले ही दिन, पहले पेपर के दौरान करीब 100 छात्रों को स्कूल की छत पर पंडाल लगाकर परीक्षा देनी पड़ी। कक्षाओं और बेंच डेस्क की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण छात्रों को पैरों पर पैड रखकर प्रश्नपत्र लिखना पड़ा, जिससे उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग की अधिकारी प्रिया रानी पाटिल ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने केंद्र संचालक के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा है।

जिला परिषद स्कूल में की गई वैकल्पिक व्यवस्था

मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने व्यवस्था में बदलाव के निर्देश दिए है। आगे के सभी पेपरों के लिए छात्रों को पंडाल में न बैठना पड़े, इसके लिए पास की जिला परिषद स्कूल इमारत में उपलब्ध 4 कक्षा कक्षों में परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया गया है।

  • प्रिया रानी पाटल, शिक्षा अधिकारी, जिला, परिषद बीड़।

अभिभावकों में दिखा तीव्र रोष

कड़कती धूप में पंडाल के नीचे परीक्षा देने को लेकर अभिभावकों में तीव्र आक्रोश देखा जा रहा है। स्कूल प्रशासन द्वारा छत्त पर पंडाल लगाना शिक्षा विभाग की अव्यवस्था को उजागर करता है।

नकल प्रकरण के बाद अब पंडाल विवाद

बीड जिले में हाल ही में 12वीं की परीक्षा में नकल के मामले सामने आए थे जिसके बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए कुछ केंद्रों के कर्मचारियों को निलंबित भी किया है। कुर्ला के पंडाल प्रकरण में भी केंद्र संचालक पर कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?

मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से मिले आगरा के उद्योगपति पूरन डावर, हैदराबाद हाउस में बनी यादगार तस्वीर

9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रदर्शन से पहले सरकार का बड़ा फैसला

Explainer: कार्डियक अरेस्ट से नाना पाटेकर का निधन, लोगों को कैसे शिकार बना रही यह बीमारी? हर साल 7 लाख मौतें