बीड सांसद बजरंग सोनावणे (फाइल फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया) 
बीड

बीड के सांसद बजरंग सोनवणे की कार का एक्सीडेंट, बाइक सवार गंभीर; मस्साजोग में चुनाव तनाव के बीच हुआ हादसा

Beed Accident: बीड से सांसद बजरंग सोनवणे की खड़ी कार को एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। केज के मस्साजोग में चुनावी तनाव के बीच यह हादसा हुआ, जिसमें युवक घायल है।

आकाश मसने

Beed MP Bajrang Sonwane Car Accident: महाराष्ट्र के बीड जिले से सांसद बजरंग सोनवणे की कार मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे का शिकार हो गई। केज तहसील के मस्साजोग बस स्टैंड के पास यह दुर्घटना उस समय हुई जब सांसद की खड़ी कार को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया है, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, सांसद बजरंग सोनवणे बीड से केज की ओर जा रहे थे। जब वे मस्साजोग बस स्टैंड के पास पहुंचे, तो उनकी गाड़ी सड़क किनारे रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार बाइक सीधे सांसद की कार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कांच टूट गए। गनीमत यह रही कि सांसद सोनवणे सुरक्षित हैं, लेकिन बाइक सवार जमीन पर गिरने के कारण चोटिल हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और सांसद के समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मस्साजोग में चुनावी तनाव

बता दें कि केज तहसील के मस्साजोग में संतोष देखमुख की हत्या के बाद खाली हुए सरपंच पद के चुनाव को लेकर माहौल काफी गरमाया हुआ था। सांसद बजरंग सोनवणे इस चुनाव को निर्विरोध कराने की कोशिश कर रहे थे और उन्होंने दावा भी किया था कि चुनाव निर्विरोध होगा। हालांकि, स्वरूपानंद देशमुख द्वारा अपनी उम्मीदवारी वापस न लेने के कारण यहां संतोष देखमुख की पत्नी अश्विनी देशमुख बनाम स्वरूपानंद देशमुख के बीच सीधी टक्कर हो गई।

पुलिस बल तैनात, समर्थकों में झड़प

मतदान केंद्र के बाहर भीड़ जुटने को लेकर स्वरूपानंद देशमुख और धनंजय देशमुख के समर्थकों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और भीड़ को तितर-बितर किया। गांव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसी तनावपूर्ण स्थिति का जायजा लेने और समर्थकों से मिलने के लिए सांसद सोनवणे मस्साजोग पहुंचे थे, जहां उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा