बीड

बीड जिले में 9वीं कक्षा की छात्रा ने घर में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

बीड जिले में कक्षा 9 में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विजय कुमार तिवारी

Maharashtra News: महाराष्ट्र के बीड जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहाँ 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना 28 दिसंबर को कैज तहसील के तांबवा गांव में घटित हुई।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी अपने परिवार के साथ दो मंजिला मकान में रहती थी। घटना के समय उसने घर की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में जाकर छत के पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जैसे ही परिजनों को इस बात का पता चला, घर में कोहराम मच गया।

जांच और कार्रवाई

स्थानीय पुलिस को सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कैज उपजिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। क्योंकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस परिजनों और सहपाठियों के बयान दर्ज कर मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है। इस घटना के बाद से तांबवा गांव में शोक का माहौल है और स्थानीय स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य और बच्चों पर बढ़ते दबाव को लेकर चिंता जताई जा रही है।

आज युवा-युवा चिल्लाने वालों ने अपनी सत्ता में युवाओं के लिए कुछ नहीं किया...CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

रांची में देवेंद्र महतो ने किया अनशन खत्म करने का ऐलान, जानें सरकार के फैसले पर क्या कहा

कर्नाटक में SIR पर सियासी घमासान, प्रकाश राज समेत सिविल सोसाइटी ने CM शिवकुमार से दखल की मांग की

Indian Army Recruitment 2026: 70 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन; ₹56,100 स्टाइपेंड का मौका