सुनेत्रा पवार व अक्षय कर्डिले (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

क्या सुनेत्रा पवार बारामती में तोड़ पाएंगी अजित दादा का रिकॉर्ड? राहुरी में BJP अक्षय कर्डिले का अग्निपरीक्षा

Maharashtra By Election Result: महाराष्ट्र के बारामती और राहुरी उपचुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। बारामती में सुनेत्रा पवार की प्रतिष्ठा दांव पर है, वहीं राहूरी में भाजपा और शरद पवार गुट में सीधी टक्कर

आकाश मसने

Baramati Rahuri Assembly By Election Result: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ ही निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र की बारामती, राहूरी सीट के अलावा कर्नाटक, गुजरात, नगालैंड की विभिन्न खाली सीटों पर भी उपचुनाव करवाए। जिनके नतीजे भी आज घोषित किए जाएंगे। इनमें महाराष्ट्र की बारामती सीट राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई थी। इस पर उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार महायुति प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं।

चुनाव घोषणा के बाद महायुति खासकर भाजपा ने सुनेत्रा पवार को निर्विरोध निर्वाचित करने के लिए सभी दलों से अपील की थी, लेकिन यह संभव नहीं हो सका। कांग्रेस ने पहले आकाश मोरे को उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया था, लेकिन भाजपा और महायुति की अपील के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। हालांकि निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन वापिस नहीं लेने के कारण आखिरकार 23 अप्रैल को इस सीट पर मतदान हुआ। करीब 58 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार प्रयोग किया।

रिकॉर्ड मतों से जीते थे अजित पवार

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सुनेत्रा पवार के लिए बारामती में जीत हासिल करना अहम नहीं है, बल्कि सहानुभूति वाले इस चुनाव में उनकी जीत का अंतर ये महत्वपूर्ण है। सभी दलों और राज्य के नेताओं के साथ-साथ बारामती के मतदाताओं की निगाह इस पर है कि क्या सुनेत्रा इस चुनाव में अजित पवार के रिकॉर्ड को ब्रेक कर यह साबित करने में सफल होंगी कि बारामती आज भी अजित पवार की ही बारामती है।

राहुरी पर अक्षय कर्डिले की अग्निपरीक्षा

अहिल्यानगर की राहुरी विधानसभा सीट बीजेपी विधायक शिवाजी कर्डिले के निधन के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर भाजपा ने उनके बेटे अक्षय कर्डिले को प्रत्याशी बनाया था। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की ओर से गोविंद मोकाटे उनको टक्कर दे रहे हैं।

राहुरी विधानसभा में मतों की गिनती और चुनाव परिणामों की घोषणा के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए नियमित पुलिस कर्मियों, अतिरिक्त पुलिस बलों और अन्य कर्मचारियों की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई है। 374 मतदान केंद्रों में से मतों की गिनती की प्रक्रिया के लिए 20 मेजें निर्धारित की गई हैं। इनमें से दो मेजें विशेष रूप से सहायक कंप्यूटर कार्यों के लिए आरक्षित की गई हैं। चुनाव के दौरान डाले गए सभी मतों की गिनती के लिए कुल 27 राउंड निर्धारित किए गए हैं।

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज