संभाजीनगर, जलापूर्ति, पाइपलाइन लीकेज,(सोर्स: सौजन्य AI) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर शहरवासियों के लिए जरूरी खबर: कई इलाकों में देर से पहुंचेगा पानी, पाइपलाइन लीकेज से बढ़ी परेशानी

Sambhajinagar Water Supply: संभाजीनगर की नई जलापूर्ति योजना की पाइपलाइन में लीकेज के कारण कुछ हिस्सों में पानी सप्लाई देरी से होगी। मरम्मत कार्य जारी है, दोपहर बाद जलापूर्ति बहाल होने की संभावना है।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Municipal Water Scheme: छत्रपति संभाजीनगर शहर की नई जलापूर्ति योजना की मुख्य पाइप लाइन पर एयरवॉल्व लगाने के लिए किए गए होल की वेल्डिंग निकल जाने से पाइपलाइन में लीकेज हो गया है। मरम्मत कार्य जारी होने से शहर के कुछ हिस्सों में जलापूर्ति निर्धारित समय से देरी से होगी।

पाइप के अंदर पानी भरा होने से अंदरूनी वेल्डिंग नहीं हो सकी, जिसके चलते काम लंबा खिंच गया है। अब सोमवार (18) मई) दोपहर के बाद ही आगे के हिस्सों में पानी छोड़ा जाएगा। जानकारी के अनुसार, मुख्य लाइन के जरिए जैकवेल से पानी नक्षत्रवाड़ी तक पहुंचाने के बाद सफाई प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसी दौरान बिड़कीन स्थित साई मंदिर परिसर के पास अचानक पाइप से पानी बाहर आने लगा।

शुरुआत में सामान्य वेल्डिंग टूटने की आशंका जताई गई, लेकिन जांच में सामने आया कि एयरवॉल्व लगाने के लिए बनाए गए होल की वेल्डिंग निकल गई थी, जिससे रिसाव शुरू हो गया। जानकारी मिलते ही तत्काल पाइपलाइन में पानी बंद कर संबंधित हिस्से को खाली किया गया।

आज दोपहर के बाद शहर में छोड़ा जाएगा पेयजल

रविवार को बाहरी हिस्से से वेल्डिंग कर पाइपलाइन रिसाव रोकने का काम शुरू किया गया, लेकिन भीतर पानी मौजूद होने से वेल्लिग नहीं हो सकी। अब आज सोमवार सुबह अंतिम मरम्मत की जाएगी। मरम्मत के साथ-साथ लाइन की सफाई का काम भी जारी है।

अजित सी परिसर और निसर्ग नर्सरीज के पास स्थित स्कॉरवॉल्व से पानी छोड़कर पाइय की सफाई की जाएगी, यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही जलशुद्धीकरण केंद्र तक पानी पहुंचाया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, सुबह पाइपलाइन दोबारा शुरू की जाएगी, दोपहर के बाद आगे के क्षेत्रों में पानी छोड़ा जाएगा। इससे तय समय की तुलना में जलापूर्ति में देरी होना तय माना जा रहा है।

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

Explainer: क्या सच में भारत में मुसलमानों की आबादी 2070 में हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी?

राजस्थान की ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस का दबदबा, परिषद से लेकर पंचायत समिति तक बीजेपी हारी; जानें 3 वजहें

राहुल गांधी के नोटबंदी-GST वाले बयान पर CAIT का पलटवार, सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लिखी चिट्ठी

भारत-जर्मनी के 75 साल के रिश्तों का जश्न, जैज और कर्नाटक संगीत से सजेगी महफिल