Sambhajinagar Water Supply Issue ( सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर: रमजान में पानी संकट से जूझ रहा पुराना शहर, मनपा में आपात बैठक; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Water Crisis Sambhajinagar: रमजान माह में संभाजीनगर के पुराने शहर के कई इलाकों में 10-12 दिन से जलापूर्ति बाधित है। समस्या को लेकर मनपा में आपात बैठक कर अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए गए।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Water Supply Issue: छत्रपति संभाजीनगर, पवित्र रमजान माह के दौरान पुराने शहर के अनेक क्षेत्रों में भीषण जल संकट उत्पन्न हो गया है। हालात यह हैं कि कई मोहल्लों में 10 से 12 दिन बीत जाने के बाद भी जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। नागरिकों को मजबूरी में जार का पानी खरीदना पड़ रहा है।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। बुधवार की दोपहर मनपा में विपक्ष के नेता समीर साजिद ने पुराने शहर में निर्माण जल संकट को लेकर जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक की। बैठक में विभिन्न वाडों के नगरसेवकों ने अपने क्षेत्रों की स्थिति रखी।

समीर साजेद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल समस्या का तत्काल समाधान किया जाए और रमजान के दौरान किसी भी क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित न हो, इस पर विशेष लक्ष्य केंद्रित किया जाए, बैठक में जलापूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता वसंत भोए, उप अभियंता किरण धांडे सहित संबंधित अधिकारी के अलावा नगरसेवक मुंशी पटेल, साबेर पटेल, काकासाहब काकडे, साबेर हुसैन और मेराज खान प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करें

नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि वैकल्पिक टैंकर व्यवस्था कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।

बैठक में विभिन्न वार्डों के नगरसेवकों ने अपने क्षेत्रों की स्थिति रखी।

समीर साजेद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल समस्या का तत्काल समाधान किया जाए और रमजान के दौरान किसी भी क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित न हो।

चुनाव के बाद समस्या बढ़ी

लोगों ने बताया कि चुनाव के समय नियमित जलापूर्ति का आश्वासन दिया गया था, लेकिन चुनाव के बाद समस्या और बढ़ गई है। कई परिवार टैंकर मंगवा कर पानी की बावस्था कर रहे हैं।

गरीब लोग आसपास के बोरवेल से पानी भरने को मजबूर है। रमजान में सहरी और इफ्तार के समय पानी की विशेष आवश्यकता होती है। ऐसे में संकट ने लोगों की कठिनाइया बढ़ा दी है। शहर में चर्चा है कि यदि अभी यह स्थिति है ती मई माह की भीषण गर्मी में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

इन इलाकों के नागरिक हैं परेशान

पुराने शहर के रोशन गेट, कटकट गेट, शरीफ कॉलोनी, बाबर कॉलोनी, नाहीद नगर, रहमानिया कॉलोनी, बारी कॉलोनी, अल्तमश कॉलोनी, आरीफ कॉलोनी, फाजिल पुरा, गणेश कॉलोनी, आलमगीर कॉलोनी, रशीद पुरा, बुट्टी लाईन, कबाड़ी पुरा, बारुदगर नाला, लोटा कारंजा, मोमिनपुरा, हर्ष नगर, चेलीपुरा, मंजूरपुरा, शहाबाजार, चंपा चौक, म्हाडा कॉलोनी, कैसर कॉलोनी, नवाबपुरा, बक्कलगोड, जिन्सी, बायजीपुरा, और हिना नगर सहित कई क्षेत्रों में नलों से पानी नहीं आने के कारण लोगों में रोष है। नागरिकों का कहना है कि तकनीकी खराबी, बिजली आपूर्ति बाधित होने या पाइप लाइन फूटने जैसे कारण बताकर जलापूर्ति टाली जा रही है।

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान