छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Ch. Sambhaji Nagar: बुज़ुर्गों को शिकार बनाने वाला रिक्शा चालक गिरफ्तार, आरोपी ने स्वीकारा जुर्म

Satara से एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है। जिसमें एक रिक्शा ड्रायवर को गिरफ्तार किया है, जो बुजुर्गों को सवारी बनाकर उन्हें लूटता था। इस आरोपी को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: शहर के सातारा पुलिस ने एक ऐसे रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है जो बुजुर्गों को रिक्शा में बिठाकर लूटता था। पकड़े गए आरोपी की पहचान शेख शफीक शेख रफीक है।

सातारा थाने के पीआई कृष्णा शिंदे ने बताया कि वह शातिर अपराधी है और उसके पास से अपराध में इस्तेमाल किए गए रिक्शा सहित कुल 87,500 रुपए का माल जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता अशोक लक्ष्मण डुकरे सेवानिवृत्त हैं। दांत दर्द के कारण, वह 4 सितंबर को दोपहर लगभग 3:30 बजे कांचनवाडी स्थित दंत चिकित्सालय के लिए निकले थे।

जब वह लिंक रोड स्थित श्रीहरि बिल्डिंग में रिक्शा का इंतजार कर रहे थे, तभी एक रिक्शा आया। शिकायतकर्ता उस रिक्शा में बैठ गए। हालांकि शिकायतकर्ता को कांचनवाड़ी स्थित डेंटल क्लिनिक ले जाने के बजाय, चालक उसे गोलवाड़ी शिवार में एक इमारत के पीछे एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां आरोपी रिक्शा चालक ने शिकायतकर्ता अशोक का गला घोंट दिया और उनकी जेब से 6,500 रुपए नकद और उसका मोबाइल जबरन निकाल लिया, उसे लात मारी और रिक्शा से धक्का देकर भाग गया था।

आरोपी ने कबूला गुनाह

अशोक डुकरे की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। इसी बीच, जब जांच चल रही थी, पुलिस को सूचना मिली कि रिक्शा चालक केंद्रीय बस स्टैंड - पर खड़ा है। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी शफीक खान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान, उसने डेढ़ हजार पुलिस को सौंपा, हालांकि, फोन के बारे में जानकारी नहीं दी। जब उसे अदालत में पेश किया गया, तो उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि - उसने मोबाइल फोन अपने घर में छिपा रखा था। यह - कार्रवाई सीपी प्रवीण पवार, डीसीपी प्रशांत स्वामी, एसीपी मनीष कल्याणकर के मार्गदर्शन में पीआई - कृष्णा शिंदे, पीएसआई गोविंद एकलवाले, नंदकुमार भंडारे, दिगंबर राठौड़ आदि ने की।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज