Sambhajinagar ZP Education Department( Source: Social Media ) 
औरंगाबाद

जिला परिषद का फैसला, संभाजीनगर में 76 शिक्षक अतिरिक्त घोषित; सोमवार से समायोजन प्रक्रिया

Sambhajinagar Teachers Surplus: छत्रपति संभाजीनगर में 76 शिक्षक अतिरिक्त घोषित। शिक्षा विभाग ने समायोजन प्रक्रिया शुरू की, पारदर्शिता के लिए आपत्तियों का अवसर भी दिया गया।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar ZP Education Department: छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद माध्यमिक शिक्षा विभाग के 76 शिक्षक अतिरिक्त घोषित किए गए हैं। इनके समायोजन की प्रक्रिया सोमवार को लागू की जाएगी।

संस्थागत स्तर पर प्राथमिक जांच के बाद शिक्षा विभाग ने यह सूची जारी की है। पारदर्शिता बनाए रखखने के लिए आपत्तियां व सुनवाई का अवसर भी दिया गया है।

जिले की माध्यमिक शालाओं में वर्तमान में लगभग 10 हजार शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि 412 पद रिक्त हैं। विद्यार्थियों की संख्या में बदलाव व मान्यता के अनुसार पदों के पुनर्गठन के कारण कुछ शिक्षक अतिरिक्त हो गए हैं। इस में शिक्षा विभाग ने सभी संस्थाओं को पहले आंतरिक समायोजन करने के निर्देश दिए थे।

जांच में कुल 78 शिक्षक अतिरिक्त पाए गए

इसके तहत कुल 78 शिक्षक अतिरिक्त पाए गए, संबंधित शिक्षक व संस्थाओं को आपत्तियां प्रस्तुत करने के लिए गुरुवार 2 दोपहर 4 बजे तक की समयसीमा दी गई। शुक्रवार 3 को शिक्षा विभाग द्वारा सुनवाई कर आपत्तियों पर विचार किया जाएगा।

अंतिम सूची के आधार पर सीमवार को समायोजन प्रक्रिया लागू की जाएगी। समायोजन के बाद जिन संस्थाओं में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, वहां उन्हें तत्काल कार्यभार ग्रहण कराना अनिवार्य होगा, अन्यथा संबंधित संस्थाओं के रिक्त पद स्थायी रूप से समाप्त कर दिए जाएंगे, ऐसा स्पष्ट किया गया है।

जिले मैं अतिरिक्त घोषित शिक्षकों का समायोजन पूर्ण होने तक उनका वेतन स्थगित रखा जाएगा, शासन के निर्देशानुसार स्वीकृत पदराख्या से अधिक पदों पर वेतन नहीं दिया जाएगा। शिक्षणाधिकारी अश्विनी लाठकर ने बताया कि अतिरिक्त शिक्षकों का समायोजन पूरी पारदर्शिता व नियमों के अनुसार किया जा रहा है।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां