छत्रपति संभाजीनगर में झमाझम बारिश (सोर्स: AI) 
औरंगाबाद

51.6% अधिक बारिश से छत्रपति संभाजीनगर तर, मिली उमस से राहत, खरीफ फसलों के लिए वरदान बनी वर्षा

Sambhajinagar Weather Update: छत्रपति संभाजीनगर में 24 घंटे में 14.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। तापमान में आई गिरावट, जबकि सामान्य से 51.6% अधिक वर्षा ने खरीफ फसलों और किसानों को बड़ी राहत दी।

आलोक उमाकृष्ण

Sambhajinagar Weather Updates: लगातार कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक हुई तेज वर्षा ने शहरवासियों को उमस से बड़ी राहत दिलाई। पिछले 24 घंटों में 14.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही खरीफ फसलों के लिए यह बारिश बेहद लाभकारी मानी जा रही है, जिससे किसानों में संतोष का वातावरण है।

जुलाई की शुरुआत से ही शहर और जिले में लगातार बारिश हो रही है, लेकिन सोमवार रात हुई वर्षा अब तक की सबसे प्रभावी बारिश रही। इस दौरान कई निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हालांकि बारिश के कारण वातावरण में फैली धूल समाप्त हो गई और गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिली। शहर में इस मौसम का कुल वर्षा आंकड़ा अब 135.5 मिली मीटर तक पहुंच गया है।

मौसम हुआ सुहाना

मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत रही। दिनभर बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना बना रहा।

खरीफ फसलों के लिए वरदान

लगातार हो रही वर्षा से खेतों में पर्याप्त नमी बन गई है। अधिकांश स्थानों पर खरीफ की बुवाई पूरी हो चुकी है, जबकि शेष क्षेत्रों में भी बुवाई अंतिम चरण में है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश बीजों के अंकुरण और फसलों की शुरुआती बढ़वार के लिए अत्यंत लाभदायक साबित होगी।

दो-तीन दिन और बारिश के आसार

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक मध्यम बारिश और बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। जुलाई के पहले सात दिनों में जिले में 52.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सामान्य औसत 34.4 मिली मीटर है। इस प्रकार अब तक सामान्य से 51.6 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?