Sambhajinagar Student Suicide: दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने से कुछ घंटे पहले एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने की घटना 8 मई की सुबह पुंडलिक नगर क्षेत्र में हुई। मृतक का नाम सोहम ज्ञानेश्वर मोरे है। पुंडलिक नगर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।
समझा जाता है कि उसने SSC Exam में फेल होने के अंदेशे के चलते आत्मघाती कदम उठाया। सोहम ने हाल ही में दसवीं की परीक्षा दी थी व शुक्रवार को उसका परिणाम घोषित होना था। सुबह करीब साढ़े सात बजे वह मां को काम पर छोड़कर घर लौटा था। उसकी मां केयरटेकर के रूप में काम करती हैं। बड़ा भाई ओम व एसटी वर्कशॉप में कार्यरत पिता काम के सिलसिले में बाहर गांव गए थे।
घर में अकेले होने के दौरान सोहम ने रस्सी से फांसी लगा ली। कुछ समय बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत उसे घाटी अस्पताल पहुंचाया, पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घाटी अस्पताल में रोकर उसके पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। परिजनों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया। सोहम सिडको स्थित संत मीरा विद्यालय में कक्षा दसवीं का छात्र था। फरवरी-मार्च 2026 में दसवीं की परीक्षा दी थी व शुक्रवार को घोषित परिणाम में वह 42 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण हुआ था। परिणाम देखने से पहले ही उसने मौत को गले लगा लिया।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र SSC Result 2026: संभाजीनगर का रिजल्ट 89.31%, सिल्लोड़ तहसील बनी जिले में अव्वल
जायकवाड़ी की मुख्य जलवाहिनी पर लीकेज की मरम्मत के लिए लिया गया 10 घंटे का निर्धारित शटडाउन बढ़कर 21 घंटे तक पहुंचने से शहर की जलापूर्ति प्रभावित हुई। 7 मई की रात शुरू हुआ मरम्मत कार्य 8 मई की शाम पूरा हुआ। छत्रपति संभाजीनगर मनपा प्रशासन ने बताया कि नागरिकों को शनिवार सुबह से नियोजित समयानुसार जलापूर्ति शुरू की जाएगी। जायकवाड़ी क्षेत्र स्थित श्मशानभूमि के पास 1,200 मिमी व्यास की मुख्य जलवाहिनी में लीकेज मिलने के बाद शटडाउन लिया गया था। मरम्मत कार्य जारी रहते समय फारोला पंपगृह के पास भी इसी क्षमता की जलवाहिनी में बड़ी लीकेज सामने आई।
लीकेज के चलते पानी के सीधे पंपगृह में प्रवेश करने से स्थिति गंभीर हो गई थी। इसके चलते पंपिंग बंद कर अतिरिक्त मरम्मत की नौबत आई। शटडाउन के दौरान मरम्मत कार्य भी पूरे किए। फारोला की मुख्य लीकेज के साथ नए जलशुद्धिकरण केंद्र की मरम्मत व 1,400 मिमी जलवाहिनी की लीकेज भी दुरुस्त की गई।