Sambhajinagar Waste Management( Source: Social Media ) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर मनपा बजट बैठक में हंगामा, चर्चा में गूंजे बुनियादी मुद्दे; प्रशासन पर बरसे नगरसेवक

Sambhajinagar Municipal Budget: छत्रपति संभाजीनगर मनपा बजट बैठक में हंगामा, नाले सफाई, कचरा, पानी व ट्रैफिक जैसे मुद्दों पर सदस्यों ने प्रशासन को घेरा।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Waste Management: छत्रपति संभाजीनगर मनपा में शनिवार को हुई बैठक हंगामेदार रही। मनपा के 2026-27 के बजट पर चर्चा करते समय बुनियादी समस्याओं नालेसफाई, कचरा प्रबंधन, अतिक्रमण, जल किल्लत व यातायात जाम को लेकर सदस्यों ने प्रशासन को घेरते हुए ठोस निधि देने की पुरजोर मांग की, प्राथमिक चर्चा के बाद नगरसेवकों की ओर से पेश मांगों को अंतिम बजट में कितना स्थान मिलता है, इस पर बुनियादी सुविधाएं निर्भर रहेंगी।

मनपा आयुक्त की ओर से पेश 3,224 करोड़ रुपए के बजट पर स्थायी समिति सभापति अनिल मकरिये की अध्यक्षता में गरमागरम बहस हुई। दौरान विभिन्न प्रभागों की समस्याएं पेश इस करते समय नगरसेवक प्रशासन के कामकाज पर बरस पड़े व तीव्र नाराजगी जताई।

अंबिका नगर क्षेत्र के नाले में बड़े पैमाने पर कचरा फेंके जाने से तेज दुर्गंध व गंदगी फैल गई है व आवारा कुत्तों का उपद्रव बढ़ने की शिकायत की गई। नगरसेवकों ने मांग की कि कचरा फेंकने वालों पर नियंत्रण रखने के लिए सुरक्षा रक्षक नियुक्त किया जाए।

आजाद चौक से सावरकर चौक के बीच निर्माण कार्य सामग्री के वाहन खड़े रहने से यातायात प्रभावित हो रहा है। सदस्यों ने प्रशासन से पूछा कि यह सड़क करार पर तो नहीं दिया गया है? बीड़ बाईपास रोड पर सिग्नल बिठाने की मांग भी की गई।

सातारा-देवलाई के लिए 150 करोड़ देने का आग्रह

सदस्यों ने कहा कि सातारा-देवलाई क्षेत्र में जल संकट गहरा गया है व नागरिक पानी के लिए दर-दर भटकने मजबूर हैं। क्षेत्र के विकास के लिए न्यूनतम 150 करोड़ का प्रावधान कर निःशुल्क टैंकर सेवा शुरू करने के लिए निधि देने का आग्रह नगरसेवकों ने किया।

शहर के सार्वजनिक स्वच्छतागृहों की स्थिति सुधारने के लिए स्वतंत्र स्वच्छता पथक गठित करने, चिकलथाना क्षेत्र में सड़क विस्तारीकरण के बाधितों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की गई। नगरसेवकों का कहना था कि चिकलथाना क्षेत्र में कार्रवाई के बाद 50 से 60 नागरिकों को मुआवजे का इंतजार है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी