Free Medical Camp Maharashtra( Source: Social Media ) 
औरंगाबाद

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बड़ा अभियान, संभाजीनगर में ग्रामीण स्वास्थ्य पहल; 40 गांवों में मुफ्त इलाज की सुविधा

Sambhajinagar Health Initiative: संभाजीनगर में 'मेरा गांव निरोगी' अभियान के तहत 40 गांवों में मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को दूर करना है।

अंकिता पटेल

Free Medical Camp Maharashtra: छत्रपति संभाजीनगर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिवा ट्रस्ट की पहल पर 'मेरा गांव निरोगी' अभियान की शुरुआत 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर की जा रही है।

उक्त अभियान के तहत 40 गांवों में निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर स्वास्थ्य सुविधाएं सीधे लोगों के घर तक पहुंचाने का संकल्प किया गया है। शिवा ट्रस्ट के अध्यक्ष बालासाहब पवार ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, आर्थिक समस्याएं व जागरूकता के अभाव के चलते कई मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता।

इसे देखते हुए शिवा ट्रस्ट, बीएसपी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, यशवंतराव चव्हाण आयुर्वेदिक महाविद्यालय व जिप स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान का शुभारंभ निपाणी-भालगांव स्थित शिवा ट्रस्ट शैक्षणिक क्षेत्र में सुबह 9 बजे होगा।

नियमित रूप से चिकित्सा दल करेगा निगरानी

पवार ने कहा कि कचनेर, जोड़वाड़ी, घारदोन, खोड़ेगांव, पाचोड़, साजखेड़ा, चितेगांव, भालगांव, पिंप्रीखुर्द, इब्राहीमपुर, नायगव्हाण, आड़गांव खुर्द, दरकवाड़ी, कवड़गांव, कोलघर सहित कुल 40 गांव इस अभियान में शामिल किए गए हैं। इन सभी गांवों में नियमित रूप से चिकित्सा दल जाकर जांच व उपचार सेवाएं प्रदान करेगा।

अत्याधुनिक मोबाइल मेडिकल वैन के जरिए होगा उपचार

'गांव गोद' अवधारणा लागू करते हुए चयनित 40 गांवों में नियमित रूप से चिकित्सा टीम भेजी जाएगी, अत्याधुनिक मोबाइल मेडिकल वैन के जरिए गांव-गांव जाकर मरीजों की जाद, निदान व उपचार किया जाएगा, इससे लोगों का शहर के अस्पतालों तक जाने में लगने वाला समय व सखर्च बचेगा।

स्वास्थ्य शिविर में रक्त जांच मूत्र जाव, एक्स-रे, सोनोग्राफी व ईसीजी जैसी जरूरी जाची के अलावा कैंसर जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन, विभिन्न गांठों की सर्जरी, प्रसूति सेवाएं, सिजेरियन ऑपरेशन, परिवार नियोजन ऑपरेशन, चिकित्सा गर्भपात व टीकाकरण जैसी सेवाएं भी पूरी तरह नि शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल एंबुलेंस सेवा भी प्रदान की जाएगी। पवार ने कहा कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी व समय पर जांच व उपचार मिलने से कई लोगों की जान बचाई जा सकेगी।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग से हड़कंप, IndiGo फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

राहुल-केजरीवाल में अराजकता फैलाने की रेस; कांग्रेस, आप पर नितिन नवीन का हमला

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा