प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

शादी का झांसा देकर 50 लाख की ठगी, रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर परिवार से धोखाधड़ी

Pune Family Fraud: छत्रपती संभाजीनगर में शादी का प्रलोभन देकर सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक के परिवार से 50 लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है।

अंकिता पटेल

Marriage Fraud Sambhajinagar: छत्रपती संभाजीनगर शादी का प्रलोभन देकर विश्वास में लिया गया। सगाई करवाई गई। लाखों रुपये खर्च करवाए गए। इसके बाद ऐन मौके पर शादी से इनकार कर दिया गया। इस तरह सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक और उनके परिवार से 50 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है।

यह घटना 19 जनवरी 2025 से 8 जनवरी 2026 के बीच नंदनवन कॉलनी क्षेत्र में घटित हुई। इस प्रकरण में पुणे निवासी जगदीश मारोतराव लिखीतकर, उनकी पत्नी प्रतिभा लिखीतकर, पुत्र हर्षल लिखीतकर।

पुत्री श्वेता यशोद और दामाद ऋषिकेश भास्कर यशोद के खिलाफ छावणी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। नंदनवन कॉलनी निवासी सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक प्रकाश मारोतराव टाकलीकर (71) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, 19 जनवरी 2025 को लिखीतकर परिवार उनकी बेटी नयना टाकलीकर के लिए रिश्ता देखने के उद्देश्य से पुणे से छत्रपति संभाजीनगर आया था। खुद को आर्थिक रूप से संपन्न और सामाजिक रूप से प्रभावशाली बताकर उन्होंने टाकलीकर परिवार का विश्वास संपादन किया।

दामाद ऋषिकेश यशोद को वरिष्ठ अधिकारी बताते हुए नवदंपती का भविष्य वही तय करेंगे, ऐसा भरोसा दिलाया गया। इसी विश्वास के आधार पर दोनों परिवारों के बीच विवाह तय हुआ।

दो करोड़ रुपए के मकान का बहाना

नवबर 2025 में दामाद ऋषिकेश यशोद ने पुणे में निर्माणाधीन दो करोड़ रुपये के मकान के लिए आर्थिक परेशानी का हवाला दिया, बैंक ऋण मंजूर न होने की बात कहकर शादी आगे टालने का बहाना बनाया गया।

इसी दौरान 50 लाख रुपये की मांग की गई, बातचीत के बाद समझौते के तहत टाकलीकर परिवार ने 20 लाख रुपये नकद दिए, शिकायत में बताया गया है कि यह राशि गवाही की उपस्थिति में दी गई जब पीड़ित परिवार ने संपर्क किया तो उन्हें पुणे में बैठक के लिए बुलाया गया, बैठक में मांगें पूरी न होने का हवाला देते हुए वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया।

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी