प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

भरोसे का सौदा बना जाल, जमीन निवेश के नाम पर 1.90 करोड़ की ठगी, चार पर एफआईआर

Sambhajinagar Land Fraud: जमीन खरीद-बिक्री में निवेश का झांसा देकर एक आढ़त व्यापारी से 1.90 करोड़ की ठगी की गई। सिटी चौक थाने में चार आरोपियों पर केस दर्ज हुआ है।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Real Estate Fraud Case: छत्रपति संभाजीनगर जमीन खरीद बिक्री और प्लॉटिंग व्यवसाय में निवेश का झांसा देकर एक आढ़त व्यापारी से 1 करोड़ 90 लाख 25 हजार 400 रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। याह वारदात 24 मई 2024 से 24 अप्रैल 2025 के दौरान दिल्लीगेट परिसर में हुई इस प्रकरण में गौसिया बेगम शेख शफीक, शेख इरफान अजहर शेख शफीक शेख शफीक शेख हबीब, तीनों निवासी सलमान हॉल के पास।

दिल्लीगेट तथा शेख जमील शेख रसूल, निवासी हिमायतनगर, के खिलाफ सिटी चौक पुलिस थाना में अपराध दर्ज किया गया है। फरियादी शेख ईमान शेख अहमद शरीफ. उम्र 37 वर्ष. निवासी भारतनगर, सिल्लोड, एपीएमसी कॉम्प्लेक्स में एस.आई. ट्रेडर्स नाम से आढ़त व्यापार करते हैं। आरोपी शेख इरफान उनके मित्र थे और जमीन खरीद बिक्री का व्यवसाय करते थे। इसी भरोसे का फायदा उठाकर निवेश कराया गया।

निवेश से भारी मुनाफा होने का दिया गयाँ लालच

आरोपियों ने हिमायतनगर स्थित गट नंबर 19.1 की 19 गुंठा जमीन खरीदकर उस पर प्लॉटिंग करने और भारी मुनाफा होने का दावा किया। इसके लिए मई 2024 में दो बार बैंक खाते से 20 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से लिए गए। बाद में प्लॉट क्रमांक 90 और 91 कुल 3830 वर्गफुट, फरियादी के नाम आरक्षित बताकर कुल 2 करोड़ रुपये का सौदा तय किया गया, इसमें से 1 करोड़ 45 लाख 86 हजार रुपये नकद लिए गए, शेष राशि पंजीकृत खरीदखत के समय देने का भरोसा दिया गया।

जोगवाड़ा जमीन का भी सच आया सामने

अप्रैल 2025 में जब फरियादी ने पंजीकृत खरीदखत की मांग की, तब 7.12 उतारे में तकनीकी अड़चन का कारण बताया गया, स्थानीय नागरिकों से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि आरोपियों ने कई लोगों से पैसे लेकर भी किसी की जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई, फरियादी का भरोसा बनाए रखने के लिए जौगवाडा स्थित 16 एकड़ 29 गुंठा जमीन देने का आश्वासन दिया गया, लेकिन तलाठी कार्यालय में जांच करने पर पता चला कि उक्त जमीन का 7.12 आरोपियों के नाम पर नहीं है।

इतना ही नहीं। वहीं जमीन पहले अन्य लोगों को मुख्तारनामा देकर और बिक्री कर दी गई थी। इस पूरे मामले में सिटी चौक पुलिस थाना में अपराध दर्ज किया गया है। आगे की जांच आर्थिक अपराध शाखा के पवार कर रहे है।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल