Sambhajinagar Sanitation Workers Checkup( Source: Social Media ) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर में सफाई कर्मियों के लिए हेल्थ कैंप, स्वास्थ्य शिविर में कई बीमारियां उजागर; 143 की जांच

Sambhajinagar Health Camp: वैश्विक स्वास्थ्य दिवस पर संभाजीनगर में सफाई कर्मियों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। 143 कर्मियों की जांच में मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मोतियाबिंद जैसे रोग सामने आए।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Sanitation Workers Checkup: छत्रपति संभाजीनगर वैश्विक स्वास्थ्य दिवस पर मनपा के स्वास्थ्य विभाग व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से जोन क्रमांक 1, 2 व 3 सफाई कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

कुल 143 कर्मियों की अलग-अलग जांचें की गई। 8 अप्रैल को जोन 4, 5 व 6 में शिविर का आयोजन किया गया। 9 अप्रैल को जोन 7, 8, 9 व 10 शिविर लगाकर चिकित्सा सेवा व मार्गदर्शन किया जाएगा।

महापौर समीर राजूरकर, उपमहापौर राजेंद्र जंजाल, आयुक्त अमोल येडगे के आदेशानुसार व चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारस मंडलेचा के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में चिकित्सा अधिकारी, फिजिशियन, नेत्र रोग, त्वचा रोग, अस्थि रोग व स्त्री रोग विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य जांच की।

रक्त के अलावा राष्ट्रीय क्षयरोग निर्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सीने का एक्स-रे की गई। मरीजों को अलग-अलग रोगों का खुलासा भी हुआ। कुल 143 कर्मियों की जांच की गई।

51 की फिजिशियन जांच में मधुमेह से 12 व उच्च रक्तचाप से 11 पीड़ित पाए गए। 120 कर्मियों की नेत्र जांच की गई जिसमें 15 में मोतियाबिंद मिला। 19 की त्वचा रोग व 31 की अस्थि रोग जांच की गई। 62 कर्मियों का छाती एक्स-रे किया गया, यही नहीं, 248 की रक्त जांच की गई। 68 का ब्लड ग्रुप व 25 का सिकल सेल जांचा गया।

85 कर्मियों के बनाए गए आभा कार्ड

शिविर में कर्मियों के लिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के अंतर्गत 35 कार्ड व 50 कर्मियों के आभा का कार्ड भी बनाए गए, शिविर की सफलता के लिए डॉ. पारस मंडलेचा, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. देशमुख, डॉ. यशवंत गाड़े, डॉ. अनुपम टाकलकर, डॉ. नवल मालू, डॉ. दरख, डॉ. उज्ज्वला भामरे (सहायक स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी), डॉ. कराड़, डॉ. संकलेचा, डॉ. सूरज जाधवर, डॉ. बालाजी मुंढे, डॉ. अदित्यकुमार जोशी, डॉ. अश्विनी सिंधू, बासीद, (नेत्र विशेषज्ञ सहायक), (नेत्र विशेषज्ञ सहायक, लायंस क्लब) डॉ. विजय विठोरा ने परिश्रम किए।

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया