Sambhajinagar Hasul Talab Tragedy( Source: Social Media ) 
औरंगाबाद

Chhatrapati Sambhajinagar में दर्दनाक हादसा, हसूल तालाब बना मौत का कुंड, एक दिन में 4 मौतें

Sambhajinagar Drowning Incident: छत्रपति संभाजीनगर के हसूल तालाब में डूबने से 3 की मौत, एक युवक की आत्महत्या से कुल 4 मौतें, बचाने गया किशोर भी नहीं बच सका, शहर में शोक।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Hasul Talab Tragedy: छत्रपति संभाजीनगर हसूल तालाब क्षेत्र में रविवार, 5 अप्रैल की सुबह उस समय मातम फैल गया, जब 4 लोगों की डूबकर मौत हो गई। सुबह में तैरने के लिए गए 2 नाबालिगों को डूबते हुए देखकर उन्हें बचाने आगे आए एक युवक को भी जान गंवानी पड़ी।

इतना गम कम था कि दोपहर में इसी तालाब में छलांग मारकर यश देहाड़े ने खुदकुशी कर ली। एक ही दिन हुई चार मौतों से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। समाचार लिखे जाने तक दो लोगों की जान बचाने की कोशिश करने गए जांबाज किशोर का नाम करण रामंचद्र मोरे (16, अंबरहिल, जटवाड़ा रोड) है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, निजामगंज कॉलोनी के अफ्फान खान इस्माइल खान व मैशिद उर्फ आदिल मोहसिन शेख 5 अप्रैल की सुबह में यह कहकर गए थे कि वे घूमने जा रहे हैं।

4 घरों के बुझे चिराग, परिवार पर टूटा दुःखों का पहाड़

चिलचिलाती धूप को देखते हुए वे हसूल तालाब में तैरने का मोह नहीं रोक पाए, पानी की गहराई का अनुमान नहीं आने से वे पानी में फंस गए व मदद की गुहार लगाने लगे, माजरा देखकर वहां मौजूद एक युवक ने जान की परवाह किए बगैर तालाब में छलांग लगा दी।

दर्दनाक घटना में तीनों की तालाब के पानी में भंवर में फंसने के बाद डूबकर मौत हो गई। इस बीब, घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग का दस्ता मुख्य अग्निशमन अधिकारी अशोक खाडेकर के मार्गदर्शन में तात्काल घटनास्थल पर पहुंचा, उप अधिकारी विजय राठौड़, वैभव बाकड़े संग जवानों ने तालाब में खोज मुहिम चलाई।

कुछ समय के बाद तीनों को बेहोशी की हालत में बाहर निकालने में दमकल विभाग को सफलता मिली। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद चिकित्सकों ने जांच-पड़ताल के बाद अफान व आदिल को मृत घोषित कर दिया, उन्हें बचाने के लिए गए युवक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। दीवार से छलांग मारकर एक शख्स ने हसूल तालाब में डूबकर खुदकुशी कर ली।

इस्माइल चाचू वो डूब रहे, जल्दी यहां आओ

तीनों मित्रों में से बाहर मौजूद वासिफ काजी अपफान व उसके मित्र को डूबते देखकर बेहद डर गया। मोबाइल से अफ्फान के पिता इस्माइल को दोपहर तीन बजे फोन करते हुए कहा कि 'इस्माइल चाचू वो दोनों डूब रहे हैं।

यहां कोई नहीं है। आप जल्दी आइए'। उस समय पड़ेगांव स्थित साइट पर काम रहे इस्माइल हसूल तालाब पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर साहायक पुलिस आयुक्त मनोज पगारे व पुलिस निरीक्षक स्वाति केदार तत्काल मातहत कर्मियों संग मौके पर पहुंचे। सभी मृतकों की शिनाख्त करने के साथ ही यश की आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू की।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें