Sambhajinagar Municipal Corporation Action( Source: Social Media ) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर: रमाई आवास योजना में सख्ती, लाभार्थियों के दस्तावेजों की होगी जांच; अपात्रों पर कार्रवाई संभव

Maharashtra Ramai Housing Scheme: संभाजीनगर में रमाई आवास योजना में अनियमितताओं के बाद मनपा ने सत्यापन सख्त किया है। 4200 में से करीब 2500 लाभार्थी पात्र पाए गए, शेष की दोबारा जांच होगी।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Municipal Corporation Action: छत्रपति संभाजीनगर रमाई आवास योजना में अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद महानगर पालिका प्रशासन ने अब सत्यापन प्रक्रिया को और सख्त कर दिया है।

स्थल निरीक्षण का चरण पूरा होने के बाद अब लाभार्थियों के मूल दस्तावेजों की प्रत्यक्ष जांच की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक आवेदक को स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है।

महानगरपालिका द्वारा योजना के अंतर्गत चयनित लगभग 4200 लाभार्थियों के स्थानों का हाल ही में प्रत्यक्ष निरीक्षण किया गया। इसके लिए विशेष जांच दल गठित किए गए थे।

इस सर्वे के चाद करीब 2500 आवेदक पात्रता की श्रेणी में आते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि शेष मामलों में कुछ विसंगतियां सामने आने के कारण उनकी दोबारा जांच की जाएगी।

6 से 9 अप्रैल के बीच होगी दस्तावेजों की जांच

प्रशासन ने योजना के सभी आवेदकों से 6 से 9 अप्रैल के बीच मनपा कार्यालय में अपने मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का आग्रह किया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेजों का सत्यापन तभी किया जाएगा जब आवेदक स्वयं उपस्थित रहेंगे, योजना में गड़बड़ी और हस्तक्षेप के आरोप सामने आने के बाद प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया की पुनः समीक्षा शुरू कर दी है।

अंतिम सूची तैयार करने के लिए स्थल निरीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और पात्रता जांच जैसे तीन चरणों में प्रक्रिया पूरी की जा रही है। हालांकि बार-बार हो रही जांच और प्रक्रिया में हो रही देरी के कारण कई लाभार्थियों में असंतोष भी दिखाई दे रहा है। पात्र आवेदकों ने प्रशासन से जल्द मंजूरी देकर योजना का लाभ प्रदान करने की मांग की है।

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO

गुजरात कर रहा क्लेम तो महाराष्ट्र बोल रहा मुंबई का पुत्र, आखिर कहां से हैं कैप्टन स्मित मच्छार?

ज्ञानेश कुमार पर बवाल के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी का VRS, आरएस गोपालन ने बताई इस्तीफे की वजह

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास