प्रतिकारात्मक  तस्वीर  
औरंगाबाद

पुलिस कर्मचारी बना लूटेरा, सर्राफा व्यापारी से लूटे लाखों रुपए और आभूषण

शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद : पुलिस दल (Police Team) को एक कर्मचारी ने कालिख पोतने का काम करने वाला कारनामा उजागर हुआ है। जनता के रक्षक ने ही भक्षक बनकर एक सर्राफा व्यापारी (Bullion Trader) को लूटने (Robbery) का मामला सामने आने पर पुलिस विभाग में खलबली मची है। इस घटना को लेकर शहर के सिडको एमआईडीसी पुलिस स्टेशन (MIDC Police Station) में जिले के सोयगांव पुलिस स्टेशन (Soygaon Police Station) में कार्यरत लूटेरा पुलिस कर्मचारी संतोष तेजराव वाघ के खिलाफ लूटमारी का मामला दर्ज किया गया है। लूटेरे पुलिस कर्मचारी वाघ ने सर्राफा व्यापारी से 26 तोले सोना और कैश साढ़े आठ लाख रुपए लूटने की जानकारी सामने आयी है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के सोयंगाव पुलिस स्टेशन में कार्यरत पुलिस कांस्टेबल संतोष वाघ ने शेन्द्रा एमआईडीसी के एक सर्राफा व्यापारी की मदद से जलगांव के 53 वर्षिय सराफा व्यापारी अशोक विसपुते की कार से आभूषण और साढ़े आठ लाख रुपए लूटने की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि शहर से सटे शेन्द्रा एमआईडीसी का सराफा व्यापारी रामचन्द्र दहिवाल ने अपने अन्य साथियों की मदद से जलगांव के सर्राफा व्यापारी अशोक विसपुते से संपर्क कर आभूषण खरीदी की तैयारी दिखाई। उस व्यापारी को आभूषण के साथ 12 सितंबर को औरंगाबाद बुलाया। विसपुते अपनी कार क्रमांक (एमएच 18 एडब्ल्यू 2144) से आभूषण के साथ शेन्द्रा एमआईडीसी पहुंचे, वहां आभूषण देखने के बाद आरोपी रामचन्द्र दहिवाल ने उधारी में आभूषण मांगे। जिसके चलते आभूषण खरीदी का सौदा कैंसिल हुआ। सौदा कैंसिल होने पर जलगांव के सर्राफा व्यापारी रिटर्न अपनी कार में सवार होकर जलगांव जाने के लिए निकले। इधर, आरोपी दहिवाल ने अपने मित्र पुलिस कर्मचारी संतोष वाघ से संपर्क कर जलगांव का सर्राफा व्यापारी अशोक विसपुते अपने कार में आभूषण और नकद राशि ले जाने की जानकारी दी। इसी जानकारी पर जब सर्राफा व्यापारी विसपुते रात 10.30 बजे सिडको एमआईडीसी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के जालना रोड पर स्थित क्रैम्बिज चौक पहुंचे, तभी पहले से वहां लूटमार के इरादे डेरा जमाया हुआ लूटेरा पुलिस कर्मचारी संतोष वाघ ने उक्त सर्राफा व्यापारी को रोक कर लूटमार करते हुए 26 तोले सोने के आभूषण और कैश साढ़े आठ लाख रुपए लूटे और फरार हुआ। 

आरोपी रामचन्द्र दहिवाल गिरफ्तार

इस घटना से सराफा व्यापारी विसपुते घबरा गए। इस घटना की बाद उनकी तबियत खराब होने के चलते वे उस रात जलगांव पहुंचे। परंतु, उन्होंने शहर के सिडको एमआईडीसी पुलिस स्टेशन पहुंचकर लूटमार की घटना को लेकर शिकायत लिखाई। इस शिकायत के बाद पुलिस ने जांच कर पहले आरोपी रामचन्द्र दहिवाल को गिरफ्तार किया। उसकी द्वारा दी जानकारी पर सिडको एमआईडीसी पुलिस ने लूटेरे पुलिस कर्मचारी संतोष वाघ को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में सर्राफा व्यापारी विसपुते के शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ लूटमार का मामला दर्ज किया है। कांस्टेबल द्वारा लूटमार की घटना को अंजाम देने से जिले के पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है।

बिसलेरी के पानी को जांच में क्यों बताया गया असुरक्षित? FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

300 बार पूछें या 500 बार, जवाब नहीं बदलेंगे, सिंधु जल संधि पर सवाल से भड़के पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक

फैसले की आलोचना ठीक, पर पूरी संवैधानिक संस्था को निशाना न बनाएं; हिमाचल में बोले CJI सूर्यकांत

राहुल गांधी से डिबेट के लिए BJP का जिला अध्यक्ष ही काफी, चंडीगढ़ में नितिन नबीन ने दी खुली चुनौती

सांसदों को खरीदने का धंधा किसने शुरू किया? अरविंद सावंत ने भाजपा को घेरा, इलेक्टोरल बॉन्ड पर उठाए सवाल