प्रतीकात्मत तस्वीर ( सोर्स :सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

रचनात्मकता का उत्सव: अजंता-एलोरा IFF का प्री-इवेंट, एमजीएम में ‘फोटोजेनी’ फिल्म महोत्सव का भव्य आगाज

Photogeny Film Festival: एमजीएम विश्वविद्यालय में ‘फोटोजेनी’ फिल्म महोत्सव का भव्य उद्घाटन हुआ। यह अजंता-एलोरा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का प्री-फेस्टिवल इवेंट है।

अंकिता पटेल

Creative Platform Short Films: छत्रपति संभाजीनगर छात्रों की सृजनशीलता को मंच प्रदान करने के लिए महात्मा गांधी मिशन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फिल्म आर्ट्स की ओर से आयोजित दो दिवसीय 'फोटोजेनी' फिल्म महोत्सव का उद्घाटन अतिथियों की प्रमुख उपस्थिति में उत्साह पूर्वक माहौल में संपन्न हुआ।

छात्रों की सृजनशीलता को मंच प्रदान करने वाला यह महोत्सव इस वर्ष और अधिक व्यापक स्वरूप में आयोजित किया गया है। जो 28 जनवरी से आरंभ होने वाले अजंता-एलोरा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का प्री-फेस्टिवल इवेंट है।

समारोह में एमजीएम के कुलाधिपति अंकुशराव कदम, अजंता-एलोरा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के संयोजक नीलेश राऊत, कुलसचिव डॉ आशीष गाड़ेकर, एमजीएम के उपाधिष्ठाता डॉ. प्रवीण सूर्यवंशी, मानव संसाधन विभाग की निदेशक टीना सहरान, मुख्य वित्त व लेखा अधिकारी राशि जैन, विभागाध्यक्ष डॉ. शिव कदम, कलाकार, प्राध्यापक, छात्र व अन्य मौजूद थे।

15 पुरस्कारों से किया जाएगा सम्मानित

'इस वर्ष 'फोटोजेनी' फिल्म महोत्सव को व्यापक समर्थन मिला व पूरे भारत से कुल 50 फिल्मों की प्रविष्टियां मिली हैं, जिनमें तीन फीचर फिल्में शामिल हैं। महोत्सव की ओपनिंग फिल्म के रूप में 'निर्वाण' का प्रदर्शन किया गया। विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट फिल्मों व कलाकारों को कुल 15 पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

रचनात्मक क्षमता को नया विस्तार

कदम ने कहा कि छात्रों की ओर से आयोजित इस फिल्म महोत्सव में आज देशभर से फिल्में भाग ले रही हैं, यह आनंददायक है। सभी छात्र बधाई के पात्र हैं। शिव ने बताया कि फिल्म जगत के विविध आयामों को समझने, राष्ट्रीय स्तर की फिल्मों को देखने व अपनी रचनात्मक क्षमता को नया विस्तार देने का अवसर प्राप्त होता है। राशि ने कहा कि ऐसे फिल्म महोत्सवों से सीखने का अवसर मिलता है। टीना ने कहा कि इसके माध्यम से छात्र अपनी प्रतिभा को साबित करेंगे।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड