पंकजा मुंडे (सौजन्य-आईएएनएस) 
औरंगाबाद

पंकजा मुंडे की रातों की उड़ी नींद, कहा- मराठों को आरक्षण दें, लेकिन ओबीसी के हिस्से से नहीं

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में मराठा और ओबीसी आरक्षण बड़ा मुद्दा बना हुआ है। महाराष्ट्र सरकार से मंत्री पंकजा मुंडे ने ओबीसी आरक्षण के हित को लेकर गुहार लगाई है।

प्रिया जैस

Chhatrapati Sambhajinagar: महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे ने गुरुवार को कहा कि हालांकि वह मराठों के लिए आरक्षण की पक्षधर हैं, लेकिन यह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की थाली से नहीं दिया जाना चाहिए क्योंकि ओबीसी समुदाय के लोग पहले से ही "भूख से मर रहे हैं"।

बीड जिले के सावरगांव घाट में दशहरा के अवसर पर एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि लोगों के दिमाग से "जातिवाद के दानव" को नष्ट करने की जरूरत है। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने दो सितंबर को हैदराबाद गजेटियर को लागू करने के लिए एक शासनादेश (जीआर) जारी किया था, जिससे मराठा समुदाय के पात्र सदस्य कुनबी जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकेंगे।

मराठा आरक्षण की पक्षधर मुंडे

इससे प्रमाण पत्र जारी होने के बाद मराठा ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षण का दामवा कर सकेंगे। रैली में ओबीसी नेता मुंडे ने कहा, "गोपीनाथ मुंडे ने मराठा आरक्षण का समर्थन किया था और हम भी इसके पक्षधर हैं। लेकिन इसे हमारी थाली से मत छीनिए। मेरा समुदाय आज भूखा मर रहा है। लोगों का संघर्ष देखकर मुझे नींद नहीं आती।"

मुंडे ने कहा कि देवी दुर्गा ने रक्तबीज जैसे राक्षसों का वध किया था। उन्होंने कहा, "आज, रक्तबीज जैसे राक्षस लोगों के दिमाग में पैदा हो रहे हैं। यह राक्षस जातिवाद का है। देवी दुर्गा मुझे इन राक्षसों का अंत करने के लिए शक्ति प्रदान करें।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा