औरंगाबाद

मसिआ-मिता फोर्ज पुरुषों का डबल बैंडमिंटन टूर्नामेंट स्पर्धा संपन्न, पंकज राठोड और अतुल बोरकर जोड़ी ने मारी बाजी

शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद. मराठवाड़ा एसोसिएशन ऑफ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर (मसिआ ) और  मिता फोर्ज नामक कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में पुरुषों की डबल बैंडमिंटन स्पर्धा 2021 का आयोजन 9 और  10 अक्टूबर को किया गया था। स्पर्धा शहर के वसंतराव नाईक महाविद्यालय के बैंडमिंटन कोर्ट में संपन्न हुई।

स्पर्धा के विजेता और  उप विजेताओं टीम को विविध पुरस्कार विक्रीकर सह आयुक्त जी. श्रीकांत के हाथों  रविवार को  प्रदान किए गए। स्पर्धा का अंतिम मैच  पंकज राठोड/अतुल बोरकर और  जावेद पठाण और  राहुल सूर्यतल जोड़ी  के  बीच खेला गया। अंतिम मैच में पंकज राठोड और  अतुल बोरकर जोड़ी  ने  जीत हासिल करते हुए मसिआ-मिता फोर्ज पुरुषों का डबल बैंडमिंटन टूर्नामेंट स्पर्धा  पर कब्जा जमाया। 

स्पर्धा का प्रथम पुरस्कार पंकज राठोड और अतुल बोरकर ने पाया। दूसरा पुरस्कार जावेद पठाण और राहुल सूर्यतल ने पाया। तिसरा पुरस्कार अनिल भावसार और विकास भोसले के अलावा चौथा पुरस्कार मंगेश निटूरकर और  विकास दूबे ने हासिल किया। गौरतलब है कि स्पर्धा का उदघाटन हिंगोली बैंडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद चौधरी के हाथों शनिवार को किया गया था। चिकलथाना एमआईडीसी में स्थित मिता फोर्ज कंपनी के संचालक विजय लेकुरवाले  स्पर्धा के मुख्य प्रायोजक थे। साथ ही मेडीकवर हॉस्पिटल हेल्थ पार्टनर के रुप में आयोजन में शामिल थे।

इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, आरए क्राफट पेपर प्रा. लि.,  ग्रोबिझ सर्विसेस, सुपर्ब पॉलिपैक, श्रीराम एक्सपर्ट सीएनसी सेल्युशन्स, आरजी फोर्क लिफ्ट्स एंड कंपनी  स्पर्धा के सहप्रायोजक थे। स्पर्धा का आयोजन मंगेश नीटूरकर, मनीष अग्रवाल, कमलाकर पाटिल, राहुल घोगरे, अमित राजाले, संदिप पाटिल ने किया था।  पुरस्कार वितरण समारोह में मसिआ के अध्यक्ष नारायण पवार,किरण जगताप, गजानन देमशुख, राजेन्द्र  चौधरी,  प्रसिध्दी प्रमुख राहुल मोगले, सचिन गायके,  सह प्रसिध्दी प्रमुख सुरेश खिल्लारे  आदि उपस्थित थे। स्पर्धा को सफल बनाने के लिए डी डेविड और राहुल घोगरे विशेष परिश्रम किए। 

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत