Private Sugar Mills, (Image- Social Media) 
औरंगाबाद

मराठवाड़ा में पेराई अंतिम चरण में, 1.21 करोड़ मीट्रिक टन गन्ने की पेराई; 15 दिनों में सत्र समाप्ति की संभावना

Marathwada, Crushing Season: संभाजीनगर विभाग की 25 मिलों ने 1 अप्रैल तक 1.21 करोड़ टन गन्ने की पेराई कर 1 करोड़ क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। 15 दिनों में पेराई सत्र समाप्त होने की संभावना है।

रूपम सिंह

Chhatrapati Sambhajinagar Private Mills News: छत्रपति संभाजीनगर विभाग अंतर्गत 6 जिलों में से मराठवाड़ा के जालना, बीड़ व छत्रपति संभाजीनगर इन तीन जिलों की 22 चीनी मिलों में पेराई सत्र जारी है। इसमें बीड़ में सबसे अधिक 9 चीनी मिलों में पेराई की जारी है। 1 नवंबर से पेराई की शुरुआत होने के बाद मराठवाड़ा के 22, विभाग के नंदूरबार में 2 व जलगांव की 1 मिल ने 1 अप्रैल 2026 तक 1 करोड़, 21 लाख, 34,406 मीट्रिक टन गन्ने की पेराई की गई है।

उससे 1 करोड़, 8,622 क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ है। प्रादेशिक सहसंचालक (शक्कर) कार्यालय ने बताया कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष सत्र 15 दिन पहले यानी 1 नवंबर, 2025 से शुरू करने का निर्णय लिया गया था। छत्रपति संभाजीनगर विभाग की कुछ मिलें पहले चरण में शुरू हो चुकी हैं। देवगिरी सहकारी चीनी मिल ने राज्य शक्कर आयुक्त के पास पेराई के लिए प्रस्ताव पेश करने के बाद उसे अनुमति मिल गई है, हालांकि मिल ने पेराई शुरू नहीं की।

शक्कर की उत्पादकता 8.5%

यहां स्थित प्रादेशिक कार्यालय के अंतर्गत छत्रपति संभाजीनगर में बीड़, जालना के अलावा खान्देश के धुलिया, नंदूरबार, जलगांव जिले आते हैं। कार्यालय ने 26 मिलों को पेराई के लिए लाइसेंस दिए थे जिनमें 25 पेराई कर रही हैं। 9 निजी व 14 सहकारी मिलों ने 1 अप्रैल के अंत तक 8.57 शक्कर की उत्पादकता करने की जानकारी प्रादेशिक कार्यालय ने दी।

31 मार्च तक 19 मिलों की पेराई बंद

31 मार्च के अंत तक छत्रपति संभाजीनगर विभाग की 19 मिलों ने पेराई बंद की है। इनमें से अधिकांश मिलें फरवरी के अंत तक बंद हो गई हैं। एक कारखाने ने 31 मार्च को पेराई बंद की। विभाग में पैठण तहसील में 1, जालना के अंबड़, परतूर, घनसावंगी तहसील, माजलगांव व परली में स्थित 1-1 मिलोंमें पेराई जारी है। 15 दिनों में पेराई सत्र खत्म होने की जानकारी शक्कर आयुक्त कार्यालय के सूत्रों ने दी।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान