मनीषा कायंदे (सोर्सः फाइल फोटो) 
औरंगाबाद

लाडकी बहिन योजना जारी रहेगी, मनीषा कायंदे बोलीं- विपक्षी फैला रहें है भ्रम

Sambhajinagar Ladki Bahin Yojana Controversy: शिवसेना नेता कायंदे ने कहा कि लाड़ली बहन योजना बंद नहीं होगी। उन्होंने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया और महिलाओं को योजना पर भरोसा रखने की अपील की।

आलोक उमाकृष्ण

Manisha Kayande Slams Opposition On Ladki Bahin Yojana Controversy: शिवसेना की उपनेता मनीषा कायंदे ने कहा कि राज्य में सत्ता स्थापित करने में लाडकी बहिन योजना की लाभार्थी महिलाओं की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न सामाजिक वर्गों की महिलाओं का समर्थन सरकार को मिला है और महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से रोजगार और काम से जोड़ना आवश्यक है।

'आंगनवाड़ी संगठन ने कहा विपक्ष फैला रहा भ्रम'

मंगलवार देर शाम आयोजित पत्रकार परिषद में संगठन की पदाधिकारियों ने आंगनवाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्यभर में आंगनवाड़ी कर्मियों को कई प्रशासनिक और सेवा संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन इन समस्याओं के समाधान के लिए सरकार के साथ लगातार संवाद कर रहा है और साथ ही संगठनात्मक स्तर पर भी मजबूती लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस दौरान 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण' योजना को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने बताया कि कुछ महिलाओं की शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें पात्र होने के बावजूद योजना का लाभ नहीं मिलने की बात सामने आई है। ऐसे मामलों की जांच की जा रही है और संबंधित विभाग से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि यह योजना आगे भी जारी रहेगी। संगठन का आरोप है कि विपक्ष इस मुद्दे पर लोगों में भ्रम फैलाने और गलत जानकारी प्रसारित करने का प्रयास कर रहा है।

लव जिहाद पर सख्त रुख जारी

पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में पार्टी लगातार मजबूत हुई है। उन्होंने दावा किया कि शिवसेना की कमान संभालने के बाद पार्टी ने सात सांसद और 57 विधायक निर्वाचित कराए हैं, जो संगठन की बढ़ती ताकत का प्रमाण है। उन्होंने विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे 'ऑपरेशन टाइगर' जैसे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी की ओर से ऐसा कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा है।

कायंदे ने कहा कि यदि किसी अन्य राजनीतिक दल के नेता या कार्यकर्ता को अपने संगठन में सम्मान नहीं मिल रहा है और वे शिवसेना की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होना चाहते हैं, तो शिवसेना प्रमुख एवं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दरवाजे उनके लिए हमेशा खुले हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी हिंदुत्व और स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे के विचारों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। लव जिहाद जैसे मुद्दों को शिवसेना गंभीरता से लेती है और हिंदू महिलाओं को कथित रूप से गुमराह करने या उनके साथ धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है। कायंदे ने कहा कि समाज में जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पार्टी लगातार काम कर रही है तथा भविष्य में भी इस विषय पर अपना स्पष्ट और कड़ा रुख बनाए रखेगी।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

PM Narendra Modi Birthday Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्ज मेलोनी ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे

क्या ड्रामा करने के लिए चुना है? PM मोदी के जन्मदिन के यज्ञ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, VIDEO देख भड़के कॉकरोच